चित्रकूट 28 अप्रैल* एनडीआरएफ की टीम तहसीलों के दौरे के साथ दे रही आपदा प्रशिक्षण
संवाददाता – चित्रकूट से व्यूरो चीफ़ श्री संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
चित्रकूट 28 अप्रैल* चित्रकूट मनोज कुमार शर्मा (डीआईजी) एनडीआरएफ 11 वीं वाहिनी वाराणसी के दिशा-निर्देशन में आई फेमेक्स टीम के टीम कमांडर इंस्पेक्टर रितेश कुमार व उप निरीक्षक चंदन सिंह जिले के आपदा विशेषज्ञ राहुल कुमार सहयोग के सहयोग सभी तहसीलों का दौरा कर रहे हैं l जिले में आपदा न्यूनीकरण और जोखिम को कम कैसे किया जा सके, जिले में उपलब्ध संसाधन , साथ ही कोई बड़ी आपदा होने की स्थिति मे परस्पर सहयोग के बारे में जानकारियां ले रहे हैं l इसी क्रम मे आज श्रीं जी इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को टीम द्वारा स्कूल सेफ्टी रूल भी सिखाये गए l जिसमें बच्चों को आपदा के बारे में ,भूकंप से बचाव ,बाढ़ आने पर क्या करें, उपलब्ध संसाधनों से रॉफ्ट बनाना, दामिनी एप का उपयोग कैसे करें, ब्लीडिंग कंट्रोल तथा सीपीआर के बारे मे बताया गया l इसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया l

More Stories
अबोहर पंजाब31जुलाई26*अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ पहुंचे वकीलों के धरने में, दिया समर्थन
अबोहर पंजाब31जुलाई26*आप नेता सुहानी डोडा ने शहीद ऊधम सिंह को अर्पित किए श्रद्धासुमन
अबोहर पंजाब31जुलाई26*बार काउंसिल की महिला सदस्य सुखबीर कौर ने विधायक संदीप जाखड़ से की मुलाकात,