चित्रकूट 27 अप्रैल *थाना मऊ पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को 50 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया*
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट न्यूज़ चैनल चित्रकूट
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ राजीव कुमार कुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना मऊ पुलिस ने 02 अभियुक्तों को 50 लीटर कच्ची शराब शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया ।
*(i). उ0नि0 विजय बहादुर यादव* तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त राममूरत पुत्र हीरालाल पटेल निवासी अहिरन पुरवा दवबा मजरा खण्डेहा जनपद चित्रकूट को 25 लीटर कच्ची शराब महुआ निर्मित एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूध्द थाना मऊ में धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*(ii). उ0नि0 इन्द्रजीत गौतम* तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्ता मालती देवी पत्नी चुन्नीलाल निवासी अहिरन पुरवा कोलान टोला मजरा खण्डेहा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को 25 लीटर कच्ची शराब महुआ निर्मित एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूध्द थाना मऊ में धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

More Stories
नई दिल्ली5अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली5अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*