March 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट 26 अप्रैल* 02 अभियुक्तों को 02 अदद अवैध तमंचा व 03 अदद कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया

चित्रकूट 26 अप्रैल* 02 अभियुक्तों को 02 अदद अवैध तमंचा व 03 अदद कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया

चित्रकूट 26 अप्रैल* 02 अभियुक्तों को 02 अदद अवैध तमंचा व 03 अदद कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया

 

 

 

संवाददाता – चित्रकूट से व्यूरो चीफ श्री संजय मिश्रा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक 

 

 

 

चित्रकूट 26 अप्रैल* थाना कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 02 अभियुक्तों को 02 अदद अवैध तमंचा व 03 अदद कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया*। चित्रकूट आगामी नगर निकाय चुनाव-2023 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी श्री गुलाब त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 02 अभियुक्तों को 02 अदद अवैध तमंचा व 03 अदद जिन्दा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया ।*
*(i).* चौकी प्रभारी जिला कारागार उ0नि0 श्यामदेव सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त हरीश्चन्द्र पुत्र गजराज निवासी रगौली थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्वी में धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*(ii).* उ0नि0 राधेश्याम सिंह थाना कोतवाली कर्वी तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त नानबच्चा पुत्र लोटन केवट निवासी नई दुनिया थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्वी में धारा 03/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।