February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

चित्रकूट 20 मई 2023*डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील राजापुर में सुनी फरियादियों की शिकायतें,

चित्रकूट 20 मई 2023*डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील राजापुर में सुनी फरियादियों की शिकायतें,

चित्रकूट 20 मई 2023*डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील राजापुर में सुनी फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश*
—————————————
संजय मिश्रा यूपी आज तक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट

चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला की उपस्थिति में तहसील सभागार राजापुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, तहसीलदार राजापुर से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए । उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय , जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि राजकुमार, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव, तहसीलदार राजापुर संजय अग्रहरि, अधिशासी अधिकारी राजापुर बी एन कुशवाहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी यशवंत कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Taza Khabar