चित्रकूट 17 मार्च* आपसी मतभेद/विवाद को भूल 02 दम्पत्ति जोड़े एक दूजे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार।
रिपोर्ट – संजय मिश्रा ब्यूरो चीफ चित्रकूट न्यूज़ यूपी आज़तक
चित्रकूट 17 मार्च* परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा दम्पत्ति जोडों के आपसी विवाद के समाप्त कराते हुए परिवारों को टूटने से बचाया । आपसी मतभेद/विवाद को भूल 02 दम्पत्ति जोड़े एक दूजे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार चित्रकूट पुलिस अधीक्षक। चित्रकूट श्रीमती वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र श्रीमती रीता सिंह तथा उनकी टीम द्वारा पति-पत्नी के आपसी झगड़े को समाप्त कराकर दम्पत्ति जोड़े में सुलह कराते हुये शादी के अटूट बन्धन को टूटने से बचाया ।
आवेदिका श्रीमती मंजू देवी पत्नी रविशंकर निवासी भुजौली थाना रैपुरा जनपद चित्रकूट तथा श्रीमती केता पुत्री लवलेश निवासी कस्बा व थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति उनके साथ गाली गलौज व लड़ाई झगड़ा करते हैं एवं घर पर नही रखते है । पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र श्रीमती रीता सिंह एवं उनकी टीम द्वारा शिकायतकर्ता महिलाओं की शिकायतों को विस्तारपूर्वक समझकर द्वितीय पक्षों से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस कार्यालय बुलाया गया तथा दोनो दम्पत्ति जोड़ों को समझाया गया । दोनो दम्पत्ति जोड़ों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा पति/पत्नि के कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र श्रीमती रीता सिंह द्वारा दोनों जोंड़ो को साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी तथा यह भी कहा गया कि आपस में तारतम्यता बनाकर रहें।

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*