चित्रकूट 16 मार्च* व्यक्ति अपने चरित्र एवं कर्म के द्वारा महान बनता है, आचार्य अनुराग पांडेय।
रिपोर्ट – संजय मिश्रा यूपी आजतक वेबसाइट चैनल ब्यूरो चीफ चित्रकूट
चित्रकूट 16 मार्च* – श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता के साथ शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा का समापन हो गया। भावपूर्ण कथा सुनकर श्रोता गण भाव विभोर हो गए। श्रीमद् भागवत कथा के व्यास अनुराग पांडेय चित्रकूट धाम ने कहा कि अगर व्यक्ति भूलवश कुछ दिनों की कथा सुनने में रह जाता है। तो अंतिम दिन की कथा सुन लेने से श्रीमद्भागवत कथा का पूरा फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में मनुष्य शब्दों को भूल चुका है। इस संसार में आकर जिस तरह जीने के लिए भोजन की आवश्यकता है। ठीक उसी प्रकार भजन की जरूरत है। भजन का कोई विकल्प नहीं है। मृत्यु मंगलमय बन जाए इसलिए भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। मृत्यु को मंगलमय बनाने का नाम ही भागवत है इंद्रियों द्वारा श्रीकृष्ण रस का पान करती हैं। गोपिया। इसलिए इनको गोपी कहते हैं। गोपियां अपने इंद्रियों से के श्रीकृष्ण रस का पान करती है भक्ति अलौकिक दिव्य रहे। जो आंख, कान, जीभ, मन से भक्ति करें जो अपनी प्रत्येक इंद्री को भक्ति रस में डुबो दे उसे गोपी कहते हैं। गोपी ने मन से सर्वस्व त्याग कर दिया है और मन में परमात्मा का स्वरूप स्थिति कर लिया है। गोपियों का शरीर भगवान का सतत ध्यान करने से भगवान जैसा दिव्य बन गया है कुछ लोगों का मानना है कि भगवान के रामवतार में उन्हें देख कर मुग्ध होने वाले दण्डवकन के ऋषि मुनी जो भगवान का आलिंगन करना चाहते थे। बड़ी तपस्या करके भगवान से वर पाकर गोपीरूप में अवतीर्ण होने का सौभाग्य प्राप्त किया था। कर्वी मुख्यालय के पावर हाउस के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास अनुराग पांडेय चित्रकूट धाम ने बताया कि मुख से व्यक्ति अपने चरित्र एवं व्यक्तित्व के कारण महान बनता है। संसार में व्यक्ति की नहीं व्यक्तित्व एवं चरित्र की पूजा होती है। कथा का विस्तार करते हुए श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता का वर्णन किया कहा कि जीवन में जब परमात्मा से सब कुछ छोड़कर मिलने जाता है। तो प्रभु उसे अपना सर्वस्व समर्पित कर देते कथा के अंत में राजा परीक्षित को ज्ञान यज्ञ कथा सुनाकर सुखदेव जी ने विदाई लिया। संगीतमय कथा मे तबलावादक सौरभ पांडेय, आर्गन अनुज मिश्रा, पैड वादक धीरेंद्र, हारमोनियम मे राकेश उपाध्याय, श्रंगारी भाव विवेक द्विवेदी, आरती के साथ हजारों श्रोताओं को प्रसाद वितरण किया गया।
More Stories
मथुरा4जुलाई25* स्थगन आदेश के उल्लंघन बाबत विपक्षियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही मांग*
मथुरा4जुलाई25* बांके बिहारी सेवा समिति ने 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न कराया*
कौशाम्बी4जुलाई2025*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें