चण्डीगढ़ 12अगस्त25* हरियाणा सरकार ने ग्रुप-D के नए कर्मचारियों को बड़ी राहत
“हरियाणा सरकार ने ग्रुप-D के नए कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। 2023 में भर्ती हुए और 24 दिसंबर, 2024 तक पोस्टिंग प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को नौकरी जॉइन करने में हुई देरी के कारण रुकी हुई सैलरी एक साथ दी जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिस दिन कर्मचारियों को पुराने ऑफिस से रिलीव किया गया था, वही उनकी जॉइनिंग डेट मानी जाएगी, जिससे उनकी नौकरी पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मानव संसाधन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 2023 में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप-D के 13,536 पदों के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) के माध्यम से भर्ती की थी।”

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*