March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

ग्वालियर08मई2023*क्राईम ब्रांच व डबरा सिटी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

ग्वालियर08मई2023*क्राईम ब्रांच व डबरा सिटी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

ग्वालियर08मई2023*क्राईम ब्रांच व डबरा सिटी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

*बदला लेने की नियत से मुनीम पर फायर कर गोली मारने वाले दो आरोपियों व एक नावालिग को पुलिस ने पकड़ा*

🔴 *आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल मय दो जिंदा राउण्ड तथा एक वॉक्सर मोटर सायकिल की जप्त।*

ग्वालियर। दिनांक 08.05.2023। थाना डबरा क्षेत्रान्तर्गत एम.एस.गार्डन के पास दिनांक 25.04.2023 को अज्ञात मोटर सायकिल सवार बदमाशों द्वारा फरियादी मदनलाल पाराशर निवासी विवेकानंद कॉलोनी डबरा पर जान से मारने की नियत से फायर किये, जिसमें गोली लगने से फरियादी घायल हो गया था। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* द्वारा *अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया* को क्राईम ब्रांच की टीम गठित कर उक्त हत्या का प्रयास के अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र पकड़े हेतु निर्देशित किया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा *अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर* से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना डबरा पुलिस की संयुक्त टीम को उक्त घटना के अज्ञात आरोपियों की तस्दीक कर बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे, एवं डीएसपी अपराध द्वितीय श्री संदीप मालवीय तथा एसडीओपी डबरा श्री विवेक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी डबरा के.पी.यादव के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना डबरा पुलिस की टीम को उक्त हत्या का प्रयास के आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम को विवेचना में आये तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना का एक आरोपी डबरा रेल्वे स्टेशन के पास देखा गया है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम डबरा रेल्वे स्टेशन पहुंची जहां पर एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा भाग रहे युवक को घेरबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ पर उसके द्वारा अपने चार अन्य साथियों के साथ फरियादी पर फायर करना स्वीकार किया। दस्तावेज के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त पकड़ा गया युवक नावालिग है जो कि बड़ा बाजार पिछोर का रहने वाला है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये नावालिग युवक की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व दो जिंदा राउण्ड उसके घर से बारामद कर लिये गये। अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि अन्य आरोपी भी पिछोर क्षेत्र के रहने वाले है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर पिछोर पुलिस की मदद से दबिस दी गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दो आरोपियों को पिछोर में कालिन्द्री के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर पकड़े गये आरोपियों में से एक आरोपी बड़ा बाजार पिछोर तथा दूसरा आरोपी मौ जिला भिण्ड हाल बड़ा बाजार पिछोर का रहने वाला है। मौ के रहने वाले आरोपी की निशादेही पर उसके पिछोर स्थित कर से घटना में प्रयुक्त वॉक्सर मोटर को जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में दो आरोपी अभी फरार हैं जिनकी पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। पकड़े गये नावलिग से पूछा गया तो उसके द्वारा बताया गया कि उसका झगड़ा फरियादी से ट्रेक्टर एजेंसी पर हो गया था जहां पर फरियादी मुनीम का काम करता है। उसी बात की टशन पर से नावालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पकड़े गये दोनों आरोपियों को थाना डबरा के अप0क्र0 352/2023 धारा 307,34 भादवि में गिरफ्तार किया जाकर एक नावालिग को पकड़ा गया।

*जप्त मशरूका* – घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल मय दो जिंदा राउण्ड तथा एक बॉक्सर मोटर सायकिल।

*सराहनीय भूमिका* – उक्त हत्या का प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी डबरा निरीक्षक के.पी. यादव, थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक के.डी. सिंह क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक राहुल सिंह, प्र.आर अनिल गुप्ता, आरक्षक रणवीर शर्मा, सोनू परिहार, सौरभ चौहान, जितेन्द्र तुरैले, साइबर से कपिल पाठक, सोनू प्रजापित थाना डबरा टीम- उप निरीक्षक संजू सिंह यादव, विकास राठौर, राहुल तिवारी, आरक्षक रामवरण लोधी, अविनाश पटसारिया, थाना पिछोर टीम- उप निरीक्षक जितेश शिवहरे, आरक्षक अवधेश दंडोतिया, राकेश गौड़, ऋषि कौरव, हरीश राजपूत की सराहनीय भूमिका रही ।

Taza Khabar