ग्वालियर03जून23*क्राईम ब्रांच व थाना पुरानी छावनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*
*ग्वालियर पुलिस ने अवैध शराब की ब्रिकी कर रहे होटल संचालक को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार*
🔴 *पकडे गये होटल संचालक के पास से 57 क्वाटर देशी शराब, 04 बीयर कैन, 01 देशी कट्टा 12 बोर का, 01 पिस्टल 32 बोर की, 07 जिंदा राउंड को किया जप्त।*
ग्वालियर। 03.06.2023 – *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश चंदेल,भापुसे* के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले तथा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही के दौरान दिनांक 03.06.23 की रात्रि को ग्वालियर पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी छावनी क्षेत्रान्तर्गत बालाजी होटल का संचालक हथियार लेकर अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर से एसपी ग्वालियर द्वारा *अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे* को *सीएसपी लश्कर/डीएसपी अपराध श्री षियाज़ के.एम.,भापुसे*, से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना पुरानी छावनी की संयुक्त टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *डीएसपी अपराध द्वितीय श्री संदीप मालवीय* एंव *सीएसपी महाराजपुरा श्री रवि भदौरिया* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना पुरानी छावनी की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान बालाजी होटल पुरानी छावनी पर कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर जाकर देखा तो वहॉ होटल संचालक अवैध शराब की ब्रिकी करता हुआ दिखा जिसने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड लिया गया। पकडे गये होटल संचालक से पूछताछ करने पर उसने खुद को पुरानी छावनी ग्वालियर का रहने वाला बताया। पकडे गये होटल संचालक की तलाशी लेने पर उसकी कमर में 32 बोर की लोडेड पिस्टल व 12 बोर का लोडेड एक देशी कट्टा खुरसा हुआ मिला। जिन्हे अनलोड करने पर 32 बोर पिस्टल में से 06 राउंड व 12 बोर देशी कट्टे में 01 राउंड वरामद हुआ। पकडे गये संचालक के पास में रखे प्लास्टिक के कट्टे को खोलकर देखा तो उसमें 57 क्वाटर देशी शराब के व 04 हंटर बीयर के कैन रखे हुये मिले। पुलिस टीम द्वारा पकडे गये होटल संचालक के पास से मिले हथियार व शराब बैचने का वैध लायसेंस चाहने पर उसके द्वारा कोई वैध लायसेंस नही होना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा संचालक के पास से मिले अवैध हथियार व अवैध शराब को विधिवत जप्त किया गया, तथा पकडे गये होटल संचालक के विरूद्ध थाना पुरानी छावनी में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट व 34 आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*बरामद मशरूका-* 57 क्वाटर देशी शराब, 04 बीयर कैन, 01 देशी कट्टा 12 बोर का, 01 पिस्टल 32 बोर की, 07 जिंदा राउंड, कुल मशरूका 2,00,000/- रूपये कीमती जप्त किये।
*सराहनीय भूमिका-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी पुरानी छावनी निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग *क्राईम ब्रांच टीम-* उनि0 पूनम कटारे, प्र.आर0 हरेन्द्र, आर0 सुमित शर्मा, प्रमोद शर्मा, रूपेश शर्मा, थाना *पुरानी छावनी टीम-* उनि0 रविन्द्र सिंह कुशवाह, सउनि0 ब्रजेन्द्र सिंह तोमर, संजय शर्मा, आर0 अनार सिंह, ऋषिकेश की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*