ग्वालियर02मई23*थाना माधौगंज पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा*
*थाना माधौगंज क्षेत्र में विगत दिनों एक अज्ञात महिला की दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
ग्वालियर। दिनांक 02.05.2023। दिनांक 30.04.2023 को थाना माधौगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत आंग्रे कॉलोनी के पीछे, स्वर्ण रेखा नाले के पास झाड़ियों में एक महिला का नग्न अवस्था शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर थाना माधौगंज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया कि मृत पड़ी हुई महिला के माथे के ऊपर एवं सिर में चोट लगी थी तथा चेहरा नीला पड़ा हुआ था और उस महिला की वांयी बाजू शरीर में नही थी। कोई अज्ञात व्यक्ति ने उक्त अज्ञात महिला की दिनांक 29/30.04.2023 की दरमियानी रात में हत्या कर दी थी। मृत महिला की पहचान एवं सबूत छुपाने की दृष्टि से उसके माथे पर व सिर पर अज्ञात आरोपी द्वारा पत्थर से चोट पहुँचाई गई। थाना माधौगंज पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 169/23 धारा 302, 201 भादवि. का कायम कर विवेचना में लिया गया और अज्ञात मृत महिला की पहचान की गई।
थाना माधौगंज क्षेत्र में हुए उक्त सनसनीखेज अंधे कत्ल की घटना को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल(भापुसे)* द्वारा स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर उक्त हत्या के अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी हेतु *अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पश्चिम) श्री गजेन्द्र सिंह बर्धमान* के कुशल निर्देशन में एवं *नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर श्री षियाज़ के.एम.(भापुसे)* के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माधौगंज निरीक्षक महेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज देखे गये एवं मृतिका के मोवाइल की सीडीआर निकलवाकर विश्लेषण किया गया। विवेचना के दौरान आये तकनीकी साक्ष्य व मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.05.2023 को एक संदेही को तारागंज से पकड़ लिया गया और हत्या की घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया गया। पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर उसके घर से मृत महिला की तोड़िया, बिछिया और एक आर्टीफीशियल मंगलसूत्र बरामद किया गया। थाना माधौगंज पुलिस द्वारा दिनाँक 02.05.2023 को प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया गया है। मृतका की शिनाख्त तारागंज निवासी महिला के रूप में हुई थी और मृत महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई थी। आरोपी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका:-* थाना प्रभारी माधौगंज निरी. महेश शर्मा, सउनि, शाकिर अली खान, प्रआर, जितेन्द्रसिंह सिकरवार, आर. मुकेश शर्मा, आर. प्रशान्त शर्मा(थाना जनकगंज), आर. संतोषसिंह कुशवाह, आर. केशव आर. पुष्पेन्द्रसिंह, आर. नशरूद्दीन तथा क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक शिशिर तिवारी व क्राईम ब्रांच टीम की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
लखनऊ29अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बुलन्दशहर29अक्टूबर25*उद्योगपति परिवार की बहू एसएसपी ऑफिस पहुंची,
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर25* कस्बा विधानसभा में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की सभी मे उमड़ा जनसैलाब।