ग्वालियर 18 अप्रैल* यातायात पुलिस द्वारा अवैध रूप से हूटर का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष अभियान।
संवाददाता – सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
ग्वालियर 18 अप्रैल* यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा आज अवैध रूप से हूटर का प्रयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध चलाया विशेष अभियान
ग्वालियर 17.04.2023 – आज *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल(भापुसे)* के निर्देश पर *अति. पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य/यातायात) श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे* के मार्गदर्शन में ग्वालियर शहर के सिटी सेंटर, नाका चंद्रबदनी, चेतकपुरी, बस स्टैण्ड तिराहा, गोला का मंदिर, मुरार, हजीरा, इंदरगंज, कंपू आदि चौराहे/तिराहों पर यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध रूप से *वाहनों में हूटर* लगाकर उपयोग करने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग करते हुए ऐसे 15 चार पहिया वाहनों को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई। उक्त 14 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 42,000/- रुपए का समन शुल्क जमा कराया गया एवं 1 वाहन को जप्त कर उसका कोर्ट चालान बनाया गया। यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा अवैध रूप से मोटर का उपयोग करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
आज दिनांक को की गई कार्यवाही में डीएसपी ट्रैफिक नरेश अनोटिया, डीएसपी ट्रैफिक विक्रम कनपुरिया, डीएसपी ट्राफ़िक बैजनाथ प्रजापति ,थाना प्रभारी यातायात पूर्व सूबेदार हिमांशु तिवारी ,थाना प्रभारी यातायात पश्चिम सूबेदार अभिषेक रघुवंशी, थाना प्रभारी यातायात मध्य सूबेदार श्रीमती सोनम पाराशर, सूबेदार श्री प्रमोद साहू,श्री राधा बल्लभ गुर्जर, श्री प्रबल यादव, नीरज सिकरवार ओर यातायात पुलिस का बल उपस्थित रहा।
यातायात पुलिस ग्वालियर आमजन से अपील करती हे की सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें जिससे बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाई जा सके।
More Stories
मुजफ्फरनगर28 सितंबर 26*ताऊ की तेरहवीं के दिन भतीजे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मथुरा 28 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण को चोरी के 02 जेन्टस पर्स व 01 अवैध छुरा सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कानपुर देहात, 28 सितंबर 2026*जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश*