June 27, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

ग्रीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा है

ग्रीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा है

ग्रीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा है

. शुक्रवार को एथेंस में राष्ट्रपति कतेरीना एन. सकेलारोपोलू ने पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस सम्मान के लिए ग्रीस का धन्यवाद किया.

पीएम मोदी ने ग्रीस में कहा-

ग्रीस वह स्थान है जहां ओलंपिक की शुरुआत हुई थी। भारतीय युवाओं में खेलों के प्रति जुनून बढ़ता जा रहा है। भारत के छोटे-छोटे शहरों से निकलकर हमारे खिलाड़ी ओलंपिक से लेकर यूनिवर्सिटी गेम्स तक में कमाल कर रहे हैं। जब नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में मेडल जीता तो सभी को गर्व हुआ। कुछ दिन पहले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भी भारतीय युवाओं ने कमाल का प्रदर्शन किया था,जब अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ती है, तो देश तेजी से गरीबी से बाहर निकलता है। भारत में सिर्फ 5 साल में ही 13.5 करोड़ नागरिक गरीबी से ऊपर आ गए हैं।

आज IMF हो या वर्ल्ड बैंक हो..सभी भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की सराहना करते नहीं थकते। आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करने की होड़ में हैं। आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है और हर बड़े विशेषज्ञ का कहना है कि अगले कुछ वर्षों में यह शीर्ष तीन में होगा।

आज भारत उस पैमाने पर काम कर रहा है जो 10 साल पहले अकल्पनीय लगता था।

आज दुनिया एक नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। अपनी बढ़ती क्षमता के साथ दुनिया के सामने भारत की भूमिका भी तेजी से बदल रही है…अब से कुछ ही दिन बाद भारत में G20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। जी20 अध्यक्ष के तौर पर भारत द्वारा तय की गई थीम में विश्व बंधुत्व की भावना नजर आती है। थीम है- ‘वसुधैव कुटुंबकम’

आपने देखा कि कैसे कोरोना के दौरान भारतीय दवाओं ने सप्लाई चेन जारी रखी, रुकावटे नहीं आने दी। मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जान बचाई। कोरोना काल में गुरुद्वारों में लंगर लगे, मंदिरों में भंडारे लगे। सिख युवाओं ने इंसानियत की मिसाल पेश की। एक राष्ट्र के रूप में, एक समाज के रूप में भारत द्वारा किया गया कार्य ही हमारे संस्कार हैं

ग्रीस-भारत के संबंध सदियों से हैं। ये रिश्ते हैं सभ्यता के और संस्कृति के हैं…हम दोनों ने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा है, एक-दूसरे को बहुत कुछ सिखाया भी है

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.