गोरखपुर31जनवरी25महाकुंभ से लौट रही रोडवेज की बस में पीछे से आ रही बस ने मारी टक्कर, 10 से अधिक यात्री घायल*
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गगहा में सराय चौराहे के पास सुबह 11 बजे हुई दुर्घटना
महाकुंभ से आ रही बस श्रद्धालुओं को उतार रही थी,तभी पीछे से आ गई दूसरी बस
वाराणसी हाईवे पर गगहा के सराय चौराहा के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुआ हादसा,
महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी एक रोडवेज बस जब यात्रियों को उतार रही थी, तभी गोरखपुर की ओर से तेज गति से आ रही राप्तीनगर डिपो की दूसरी बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,
हादसे में 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को तुरंत सीएचसी ले जाया गया
जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी
गगहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है, महाकुंभ से लौट रही बस यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी
एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, अभी किसी की मौत होने की सूचना नहीं है

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*