गोरखपुर २४ दिसंबर २५ * गोरखपुर में इलाज कराने गई महिला से रेप करने का मामला सामने आया
गोरखपुर में इलाज कराने गई महिला से रेप करने का मामला सामने आया। आरोप है कि न्यूड वीडियो बनाकर 3 महीने तक ब्लैकमेल किया। महिला ने पुलिस को बताया- मैं मेडिकल स्टोर पर इलाज कराने गई थी। संचालक ने घबराहट की दवा बताकर बेहोशी की दवा पिला दी। मेडिकल स्टोर बंद करके रेप किया।
संचालक ने वीडियो बना लिया। होश आने पर महिला ने रोते हुए पुलिस से शिकायत की। मेडिकल स्टोर संचालक ने धमकी दी कि अगर शिकायत करोगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद संचालक वीडियो से ब्लैकमेल कर 3 महीने तक जबरन महिला से शारीरिक संबंध बनाता रहा।
महिला का पति दुबई में रहता है। 3 बच्चे हैं। परेशान होकर महिला ने भी शारीरिक संबंध बनाते हुए चुपके से वीडियो बना लिया, फिर थाने जाकर पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने 21 दिसंबर को मेडिकल स्टोर संचालक किशुन गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
#gorakhpur #UPPolice #UttarPradesh

More Stories
रोहतास21जून26*कमरन गंज वार्ड-39 की बेटी ने रचा इतिहास: शिक्षक दंपती की लाडली सानिया कलीम बनीं
रोहतास21जुन26*बाबूगंज की बेटी मलाइका ने इंजीनियरिंग छोड़ चुनी सेवा: 70वीं BPSC में बनीं सप्लाई इंस्पेक्टर
गाजियाबाद21जून26*रवींद्र गुप्ता जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया | दूधेश्वर नाथ मंदिर में हुआ भव्य आयोजन