ब्रेकिंग न्यूज़ — गोंडा, उत्तर प्रदेश
गोण्डा4अगस्त25*नहर में गिरी बोलेरो: 11 लोगों की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर
उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इटियाथोक थाना क्षेत्र में एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सरयू नहर में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग मोतीगंज थाना क्षेत्र के सिहागांव गांव के रहने वाले थे। ये लोग खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे। लेकिन रास्ते में अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे नहर में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। 11 शव बरामद किए गए हैं जबकि घायल चारों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
🕯️ शोक की लहर
इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। एक ही गांव के इतने लोगों की एक साथ मौत से हर कोई स्तब्ध है। प्रशासन की ओर से राहत और मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

More Stories
रीवा७ जुलाई २६*पुलिस का नशे के कारोबार पर सबसे बड़ा प्रहार, 10 करोड़ से ज्यादा की MD ड्रग्स जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
कानपुर नगर 7जुलाई26* व्यापार मंडल का पुनर्गठन | नए पदाधिकारियों की घोषणा
नोयडा7जुलाई26*स्वर्गीय मास्टर बशीर अहमद (नेताजी) जी की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन