गोण्डा22नवम्बर*कोतवाली कर्नलगंज मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण में ग्राम सोनवारा में लगी चौपाल*
कर्नलगंज, गोंडा। उत्तरप्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे लगातार अपराधों छेड़छाड़,शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध आदि की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली कर्नलगंज मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामपंचायत सोनवारा में चौपाल लगाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा समाज में घटित हो रही घटनाओं के उदाहरण के माध्यम से सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया और उन्हें अपने अधिकारों हेतु लड़ने के लिए जागरूक किया गया एवं सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112, विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,एम्बुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और महिलाओं एवं बालिकाओं से उनकी समस्याओं को चुना गया तथा पीड़ित महिलाओं की सुविधाओं के दृष्टिगत बनाए गए वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी गई और साथ ही साथ साइबर हेल्पलाइन नंबर 155260 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम में आरक्षी अभय प्रताप यादव, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन की उपस्थिति रही।
[22/11, 6:26 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *कर्नलगंज में झाड़ियों में पड़ा सड़ रहा भारी मात्रा में विद्युत उपकरण,विभाग बेखबर*
कर्नलगंज,गोण्डा । स्थानीय तहसील मुख्यालय अन्तर्गत रेलवे स्टेशन के निकट क्षेत्र के जानकी पुरवा स्थित हुजूरपुर बस स्टैंड के पास झाड़ियों में भारी मात्रा में विद्युत उपकरण पड़ा सड़ रहा है जिसका कोई पुरसाहाल नहीं है। वहीं जिम्मेदार भी इससे अनजान बने हैं। बताते चलें कि जहां एक ओर सरकार द्वारा जहां ग्रामों का विद्युतीकरण करते हुए रोशनी पहुँचाने के लिये प्रायः दावे किये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर विद्युत विभाग के जिम्मेदार लोग सरकार के मंसूबों पर पानी फेरने में जुटे हुए हैं। इसका प्रत्यक्ष व ताजा उदाहरण कर्नलगंज क्षेत्र का है जहां विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है । क्षेत्र में विद्युतीकरण के लिये आया विद्युत उपकरण नरकुल की झाड़ियों में पड़ा जंग खा रहा है। अब सवाल उठता है कि अगर जिम्मेदारों द्वारा इस तरह लापरवाही की जायेगी तो सरकार के मंसूबे कैसे पूरे होंगे। मामले में अधिशासी अभियंता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जा रही है।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें