March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा18फरवरी*यूपीआजतक न्यूज से गोण्डा की खास खबरे

गोण्डा18फरवरी*यूपीआजतक न्यूज से गोण्डा की खास खबरे

[18/02, 5:24 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोण्डा*
दिनांकः 18 फरवरी,2022

*राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 12 मार्च, को*

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश डाॅ0 दीपक स्वरूप सक्सेना के आदेशानुसार 12 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद-न्यायालय गोण्डा एवं समस्त तहसील स्तर पर किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोण्डा के सचिव श्री कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में यातायात, लघु आपराधिक प्रकरण, नगरपालिका आदि से सम्बन्धित मामलों एवं बैंक मामले, धारा 138 पराक्रम लिखत अधिनियम वाद आदि (लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन मामले) के साथ-साथ आवश्यकतानुरूप सभी सुलह योग्य आपराधिक वादों सिविल वादों, भूमि अधिग्रहण वादो, मोटर दुर्घटना प्रतिकर मामले, पारिवारिक वादों, स्टाम्प वादों उपभोक्ता फोरम वादों, श्रम मामलों, माध्यस्थम प्रकरणों, नगरपालिका/नगर निगम टैक्स वसूली मामलों आदि को पक्षकारों की सहमति से लिया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त विद्युत अधिनियम के अन्तर्गत सुलह योग्य वाद, धारा 446 द0प्र0स0 सम्बन्धी मामले, पब्लिक प्रिमिसेज एक्ट सम्बन्धी मामले उत्तराधिकार सम्बन्धी मामले, आयुध अधिनियम के उपयुक्त प्रकरण, बीमा सम्बन्धी वाद, स्थानीय विधियों के अन्तर्गत शमनीय वाद, सेवा/वेतन संबंधी वाद, सेवानिवृत्ति परिलाभों से सम्बन्धित प्रकरण, किरायेदारी वाद, वन अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण, पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान, मोटरयान अधिनियम के अन्तर्गत चालान, ई-चालान, उत्तर प्रदेश एवं वाणिज्य अधिनियम के अन्तर्गत चालान, चलचित्र अधिनियम के अन्तर्गत, आबकारी अधिनियम सम्बन्धी वाद, गैम्बलिंग एक्ट के अन्तर्गत चालान, नगर निगम/नगर पालिका के अन्तर्गत चालान विकास प्राधिकरण, के अन्तर्गत चालान मेड़बन्दी एवं दाखिल खारिज वाद मोबाइल फोन एवं केबल नेटवर्क सम्बन्धी प्रकरण, प्री-लिटिगेशन प्रकरण, मनरेगा प्रकरण, शिक्षा का अधिकार सम्बन्धी प्रकरण, राशन कार्ड/बी0पी0एल0कार्ड/जाति एवं आय प्रमाण पत्र से सम्बन्धित प्रकरण, एवं अन्य प्रकार के वादों/प्रकरणों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर तथा अर्थदण्ड अधिरोपित करके किया जायेगा।
समस्त वादकारियों से अपील है कि आगामी 12 मार्च, 2022 को कोविड-19 प्रोटोकाल यथा मास्क, सेनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सम्बन्धित न्यायालय/ट्रिब्यूनल में पंहुचकर राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण कराकर उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करें।
[18/02, 5:24 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
18.02.2022

▶️? *अचानक नगर भ्रमण पर निकले डीएम, गन्दगी व कूड़ा देख नाराज डीएम ने ईओ को लगाई कड़ी फटकार*

▶️? *नगर मजिस्टेªट से सुबह शाम साफ सफाई की मांगी रिपोर्ट*

शुक्रवार को डीएम डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने नगर क्षेत्र का औचक भ्रमण कर नगर में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जिसमें डीएम को नगर के विभिन्न क्षेत्रों मे जगह जगह गन्दगी व कूड़ा आदि मिला। गन्दगी देख जिससे बेहद डीएम नाराज हो गए और मौके पर ही मौजूद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय मिश्रा को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी।
डीएम द्वारा नगर क्षेत्र में अवस्थित पोलिंग बूथों के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नगर की साफ-सफाई अत्यन्त खराब है। सड़क के किनारे जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। भ्रमण के दौरान गांधी पार्क, टाउन हाल, राधाकुण्ड, राजकीय लाइब्रेरी, रामलीला मैदान, मण्डी स्थल के सामने व विभिन्न चैराहों की सफाई व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब स्थिति में देखी गई। गांधी पार्क देखने से प्रथम दृष्ट्या यह परिलक्षित होता है कि यहां पर कई दिनों से झाड़ू नहीं लगाया गया है।
जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को आगाह किया है कि अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए नगर क्षेत्र की साफ-सफाई का प्रतिदिन सघन पर्यवेक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक स्थानों, बाजार तथा मुख्य मार्ग, गलियों की प्रतिदिन अच्छी तरह सफाई हो। साथ ही साथ कूड़े का उठान व निस्तारण नियमित रूप से किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पश्ट कहा है कि उनके द्वारा आकस्मिक रूप से नगर क्षेत्र का पुनः भ्रमण किया जाएगा तथा निर्देशों का सम्यक् अनुपालन न पाए जाने की स्थिति में उनके विरूद्ध कठोर अनुशासनिक कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को संस्तुति प्रेषित की जाएगी।
इसके अलावा जिलाधिकारी नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय को निर्देश दिए हैं कि वे प्रतिदिन सुबह एवं शाम को नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की स्थिति देखें तथा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराएं और उन्हें रिपोर्ट दें। जिलाधिकारी ने जनपद की अन्य नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को भी इस संबन्ध में निर्देश जारी किए हैं।
[18/02, 5:24 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
17.02.2022

▶️? *वोट हमारी ताकत है, लोकतंत्र की मजबूती की खातिर वोट जरूर डालें-डीएम*

▶️? *डीएम ने छात्र-छात्राओं से अधिकाधिक मतदान का लिया वचन*

▶️? *डीएम ने नगर क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण*

शुक्रवार को डीएम डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत नगर क्षेत्र अन्तर्गत कस्तूरबा बालिका विद्यालय इंटर कालेज रेलवे कालोनी तथा श्री गांधी विद्यालय इंटर कालेज रेलवे कालोनी बड़गांव में छात्र-छात्राओं को आगामी 27 फरवरी को विधानसभा निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान के अवसर पर स्वयं प्रतिभाग करने की अपील की।
वहां पर जिलाधिकारी छात्र-छात्रओं से मुखातिब हुए तथा उनसे वचन लिया कि ऐसे छात्र जो कि मतदाता हैं वे स्वयं तो मतदान करेगें ही इसके साथ ही अपने मित्रों, परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे तथा 27 फरवरी को मदतान के लिए जरूर भेजेंगे।
जिलाधिकारी ने छात्राओं से मतदान की तारीख तथा किसके लिए चुनाव हो रहा है और वे किस लिए वोट देंगें आदि के बारे में पूछा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से ईवीएम व वीवीपैट के बारे में बच्चों से जानने की कोशिश की। इंटर कालेज प्रबंधक द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि कालेज में लगातार स्वीप गतिविधियां जैसे प्रभारी फेरी, रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, स्लोगन प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जा रहा है तथा मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए अभिभावकों के साथ भी विद्यालय में बैठक की गई है तथा उनसे अपील की गई है कि 27 फरवरी को मतदान करने स्वयं तो जाएं ही इसके साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी वोट डालने के लिए मतदान केन्द्र पर जरूर भेंजें। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को उनके वोट के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार होता है और इससे हम अपने देश, प्रदेश और जिले की दशा और दिशा तय करते हैं। इसलिए यदि मतदाता हैं तो मतदान करने जरूर जाएं।
विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से वार्ता करने के बाद जिलाधिकारी ने वहां पर बनाए गए मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। श्री कस्तूरबा बालिका विद्यालय में मतदेय कक्ष में विद्युत कनेक्शन नहीं मिला जिस पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों का वे स्वयं निरीक्षण कर लें तथा यह सुनिश्चित कराएं कि जिन मतदान केन्द्रों पर मतदेय कक्षों में विद्युत आपूर्ति न हो, समय से हर हाल में सुनिश्चित करा लें।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, ईओ नगर पालिका संजय मिश्रा, ओएसडी शिवराज शुक्ला व अन्य उपस्थित रहे।
[18/02, 5:24 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
18.02.2022

▶️? *प्रत्याशी विशेष का चुनाव प्रचार करने पर शिक्षामित्र के विरूद्ध कार्यवाही, संविदा समाप्ति की थमाई गई नोटिस*

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए प्रत्याशी विशेष के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पर प्राथमिक विद्यालय बरगदी कोट विकासखण्ड करनैलगंज में तैनात शिक्षामित्र को संविदा समाप्ति की संविदा की नोटिस थमाई गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 उज्ज्वल कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बरगदी कोट विकासखण्ड करनैलगंज में तैनात शिक्षामित्र गिरजेश कुमार मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा द्वारा एक प्रत्याशी के पक्ष में अपने फेसबुक अकाउंट से प्रचार किया जा रहा था जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराई गई जिसमें शिकायत सही पाई गई। डीएम के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने संबन्धित शिक्षामित्र को संविदा समाप्ति की नोटिस दी गई है।
[18/02, 6:52 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
18.02.2022

▶️? *मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण से गैरहाजिर 18 कार्मिकों के खिलाफ निलंबन के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के आदेश*

मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने वाले 18 कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने बताया कि एलबीएस पीजी कालेज में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण शुरू हुआ है जिसमें तीसरे दिन 09 शिक्षकों सहित कुल 18 कार्मिक अनुपस्थित रहे, जिनके खिलाफ निलंबन के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए हैं। इसी प्रकार प्रशिक्षण में 03 कर्मचारी विलम्ब से आए जिनका का प्रशिक्षण आगामी 23 फरवरी को कराया जाएगा।
[18/02, 6:52 PM] Pradip Pandey Gonda: *सूचना विभाग गोंडा*
18.02.202

▶️? *रिटर्निंग आफिसरों को मतदान के दिन की जाने वाली गतिविधियों का ऑनलाइन दिया गया प्रशिक्षण*

शुक्रवार को सातों विधानसभाओं के रिटर्निंग आफिसरों को मतदान के दिन उनके द्वारा सम्पादित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित आॅन लाइन प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान के दिन की जाने वाली कार्यवाहियों, सूचनाओं आदि के प्रेषण के साथ ही सभी विधानसभाओं के रिटर्निंग आफिसरों को वोटर टर्नआउट को लेकर की जाने वाली कार्यवाहियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस दौरान रिटर्निंग आफिसरों को निर्देशित किया गया कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन करया जाय। प्रशासनिक अधिकारी पुलिस टीम के साथ गांव-गांव जाएं तथा मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करें तथा जनसामान्य से फीडबैक लें और कार्यवाही सुनिश्चित करें। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, विद्युत कनेक्शन, शौचालय, फर्नीचर आदि का प्रबंध सुनिश्चित करा लें। यह भी निर्देशित किया गया प्रवर्तन कार्यवाही में तेजी लाएं। इसके अलावा अपने-अपने क्षेत्रों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में तेजी लाएं।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी सहित सातों विधानसभाओं के रिटर्निंग आफिसर उपस्थित रहे।

Taza Khabar