गोण्डा18अप्रैल*बेगारी न करना श्रमिक को पड़ा भारी,पिटाई कर तोड़ा हाथ
गोण्डा। जिले के थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम पंचायत कंसापुर में एक श्रमिक को बेगारी न करना मंहगा पड़ा। जहां गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी जिससे उसका हाथ टूट गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जनपद गोण्डा के थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम पंचायत कंसापुर से जुड़ा है। यहां के निवासी गुरु प्रसाद मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार को कुछ लोग बेगारी करने के लिये बुलाए। तवियत खराब होने की वजह से उसने बेगारी करने से मना कर दिया। इसी को लेकर लोग मजदूर की पिटाई कर दिए, जिसमे उसका हाथ टूट गया। साथ ही शरीर में काफी चोटे आयी हैं। घायल श्रमिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*