March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा17फरवरी*बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी सर्वेश पाठक का कर्नलगंज में हुआ जोरदार स्वागत*

गोण्डा17फरवरी*बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी सर्वेश पाठक का कर्नलगंज में हुआ जोरदार स्वागत*

गोण्डा17फरवरी*बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी सर्वेश पाठक का कर्नलगंज में हुआ जोरदार स्वागत*
कर्नलगंज, गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी के अनुषांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के कर्नलगंज आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।उसके बाद श्री पाठक ने नगर कर्नलगंज में जनसम्पर्क करना शुरू किया। उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों से मिलकर शत प्रतिशत राष्ट्रहित में मतदान करने का अनुरोध करते हुए मोदी और योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र को पूर्णतया राष्ट्रहित व जनहितकारी बताया। श्री पाठक ने कहा भारतीय जनता पार्टी भेदभाव, जात-पात व धार्मिक आधार पर राजनीति नहीं करती है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास भाजपा का नारा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के साथ अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिये हमेशा कंधे से कन्धा मिलाकर उनके साथ खड़ी रहती है। साथ ही किये गये वादे पर पूरी तरह खरा उतरने का पूरा प्रयास करती है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री अरविन्द गुप्ता, रामायण तिवारी, धनंजय मणि त्रिपाठी, सरदार जोगिंदर सिंह ‘जानी’, चंद्रशेखर गोस्वामी, रवि गुप्ता, आशीष सोनी, श्याम कुमार मिश्रा, अमर सिंह, ओपी तिवारी, शिवा भट्ट, आयुष सोनी, विशाल कौशल सहित भारी संख्या में लोग उनके साथ चल रहे थे।

Taza Khabar