गोण्डा17फरवरी*कटराबाजार क्षेत्र में मसूद ने खां ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क,समर्थकों में हर्ष
कर्नलगंज/कटरा बाजार गोण्डा । तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्रचार प्रसार की सरगर्मियां भी काफी तेज होती जा रही हैं। वहीं क्षेत्र में प्रत्याशियों को जिताने के लिए अलग अलग पार्टियों के स्टार प्रचारक को दिन- रात मेहनत करना पड़ रहा है।इसी क्रम में देवीपाटन मंडल के जनप्रिय सपा नेता मसूद आलम खान ने सपा प्रत्याशियों के पक्ष में कटरा विधानसभा क्षेत्र के कौड़िया बाजार से चुनाव के महा प्रचार अभियान की शुरुआत की। मसूद आलम खान ने सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने व मंडल के सभी सपा प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। जिसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मसूद आलम खाँ ने प्रचार अभियान कारवाँ को आगे बढ़ाते हुए कटरा विधानसभा से सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के लिए डोर टू डोऱ कैंपेनिंग की। साथ ही कौड़िया बाजार, बौनापुर, बिरवा,जमथरा, सहजनवा, कौंचवा, लहदोवा, पैंड़ी, पन्ना बगुलहा, दुल्हापुर आदि गांवों मे प्रचार कर बैजनाथ दूबे को भारी मतों से जिताने की अपील की। वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए मसूद खाँ ने कहा कि महंगाई, जुल्म, अत्याचार व छुट्टा जानवरों से निजात पाने के लिए आरक्षण विरोधी वर्तमान की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है और अखिलेश यादव के नेतृत्व मे एक ऐसी सरकार बनानी है जो 300 यूनिट फ्री बिजली, मुफ्त सिंचाई,18 हजार रूपये वार्षिक समाजवादी पेंशन, पुरानी पेंशन बहाली, किसानों, नवजवानों, गरीबों व बेरोजगारों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करें। उन्होंने सपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अखिलेश यादव की सरकार तभी बनेगी ज़ब उनके प्रत्याशी जीत कर सदन पहुंचेंगे। इसलिए प्रत्याशी के साथ पार्टी को देखकर वोट करें।
मसूद आलम खाँ ने क्षेत्रवासियों को याद दिलाते हुए कहा कि ज़ब हम अलग-अलग चुनाव लड़ते थे तब 60 हजार वोट हमें और इतना ही वोट पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे को भी मिलता था। दोनों प्रत्याशियों के एक होने से विधानसभा कटरा बाजार में समाजवादी पार्टी का एक लाख बीस हजार वोट सुरक्षित हो गया है और लगभग बीस से तीस हजार नए मतदाताओं ने सपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि यह बेहतरीन मौका है कि सपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर सदन भेजें। क्यूंकि यह चुनाव बैजनाथ दूबे नहीं बल्कि मसूद आलम खाँ लड़ रहे हैं। इस मौके पर सपा प्रत्याशी बैजनाथ दूबे, सिपाहीलाल पाण्डेय,युवा नेता जियाउर्रहमान खान,सुफियान खान,संतोष शुक्ला, ननके पाण्डेय ,राजमणि पाण्डेय,लल्लू खान प्रधान मांझा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नूरुद्दीन खाँ,हसीब खान सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*