गोण्डा से महेश गुप्ता की रिपोर्ट यूपीआजतक
गोण्डा17नवम्बर24*राजस्व विभाग द्वारा पीड़ित महिला छत से कूदी।
Gonda. खबर गोंडा से है जहां जिले के परसपुर थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला आने आया है। थाना क्षेत्र के तेलहा रज्जा चौहान पुरवा में अतिक्रमण हटाने गई टीम के सिपाही को एक युवती ने थप्पड़ जड़ दिया गया और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं पुलिस को चेतावनी देकर यह युवती छत से कूद गई और इसके बाद फिर अफरातफरी मच गई। एकता सिंह और साधना सिंह नाम की दो बहनों ने जमकर बवाल काटा। एक युवती ने पहले दूसरे छत पर छलांग लगाई और फिर दूसरी युवती ने छत से नीचे छलांग लगा दीं। छत कूदने के बाद चोटिल युवती को अस्पताल ले जाया गया। वहीं स्थानीय लेखपाल की तहरीर परपरसपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। दरअसल बीते 13 नवंबर को डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर पुलिस व राजस्व टीम तेलहा रज्जा चौहान पुरवा में सार्वजनिक परिक्रमा मार्ग से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। राजस्व टीम लेखपाल अवधेश चौबे ने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी रघुराज सिंह की दोनों बेटियां एकता सिंह और साधना सिंह ने परिक्रमा मार्ग से ट्राली हटाने पर विरोध शुरू कर दिया। युवतियों पर यह भी आरोप है कि पुलिस कर्मियों पर इन लोगों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। युवती ने महिला कांस्टेबल मंगला सिंह यादव समेत कर्मियों ने विरोध जताया तो युवती ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद ट्राली हटाने के विरोध की चेतावनी देकर पुलिस के सामने ही छत से कूद गई। इस दौरान स्थानीय स्तर पर अफरातफरी मच गई। इस हंगामे का वीडियो किसी ने मोबाइल से शूट कर लिया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई हैं।
Visuals : Viral

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.