गोण्डा11दिसम्बर*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली में अजय सिंह ने झोंकी ताकत*
कर्नलगंज/परसपुर गोण्डा । शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बलरामपुर में आगमन पर उनके अभिनन्दन के लिये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रैली में हिस्सा लिया और मोदी योगी के जिंदाबाद के जमकर नारे लगाये। पीएम मोदी की रैली में शनिवार को ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह के नेतृत्व में परसपुर से सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना हुआ जो आंटा, पचई पुरवा, चकरौत, बाबागंज, कर्नलगंज व कटरा बाजार होते हुए बलरामपुर पहुँची। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र के वासुदेव सिंह चैयरमैन प्रतिनिधि, रमेश ओझा प्रधान प्रतिनिधि बरतरा,ओमप्रकाश मिश्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य,बब्लू तिवारी अभईपुर,रिंकू शुक्ला प्रधान धमरैया, लक्ष्मीशंकर पाण्डेय चरंहुवा, पिंकू सिंह प्रधान पसका, गुड्डू सिंह प्रधान मलांव,डब्लू सिंह प्रधान त्योरासी, अनिल शुक्ल पुरैना, जन्मेजय सिंह प्रधान प्रतिनिधि पुरैना,धर्मेंद्र सिंह प्रधान, पिंकू सिंह प्रधान मिझौरा, राजू सिंह प्रधान चंगेरी, सूरज सिंह अकोहरी, गुड्डू सिंह कंडरू, कुट्टू सिंह दिकौली, कुंवर बहादुर सिंह बनुवा, अशोक सिंह पसका, चंद्रपाल वर्मा ढेमा, विवेक सिंह जिला पंचायत सदस्य, गुड्डू सिंह जिला पंचायत सदस्य सहित तमाम लोग शामिल रहे।

More Stories
मुम्बई30जून26* मुंबई के चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरा, 11 वर्षीय विहान श्रीवास्तव की मौत; चार छात्र घायल_*
बांदा 30 जून 26*मासिक नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
लखनऊ30जून26*46 केंद्रों पर होगी उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026*