गोण्डा08सितम्बर*विद्यालय परिसर में कोविड 19 टीकाकरण कैंप लगाकर लोगों का हुआ वैक्सीनेशन*
कर्नलगंज (गोण्डा) । विकास खंड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत नकार में प्रधान प्रतिनिधि कक्कन शुक्ला के प्रयासों से सातवीं बार प्राथमिक विद्यालय नकार में कोविड 19 का टीकाकरण कैम्प लगाकर किया लोगों को बैक्सीन लगवाया गया। जिसमें ग्राम पंचायत नकार के पड़ोसी ग्राम पंचायत बिबियापुर गोसाईं, पालहापुर, चतरौली , वैदपुर के लोगों का भी वैक्सिनेशन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा पहली व दूसरी डोज का वैक्सीन लगाया गया। कैंप में करीब दो सौ लोगों को कोविड 19 की वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान शशिकिरण एएनएम, पूनम विश्व कर्मा एएनएम, अमित, गीता सिंह आशा संगिनी,आशा सुनीता सिंह ,सावित्री देवी स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आंगनवाडी कार्यकत्री धर्मशीला मौजूद रहीं ।

More Stories
नई दिल्ली 6 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 5 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*साइबर क्राइम से बचने के लिए छात्राओं को दी गई जानकारी
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*बिहार में मोटापा बना ‘साइलेंट किलर’, डॉक्टरों ने दी चेतावनी