March 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गोण्डा06अप्रैल* विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में कई लोगों के घर/छप्पर, गृहस्थी का सामान व नगदी जलकर राख

गोण्डा06अप्रैल* विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में कई लोगों के घर/छप्पर, गृहस्थी का सामान व नगदी जलकर राख

गोण्डा06अप्रैल* विद्युत शार्ट सर्किट से लगी आग में कई लोगों के घर/छप्पर, गृहस्थी का सामान व नगदी जलकर राख

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील के थाना कटराबाजार अन्तर्गत ग्रामपंचायत असरना (सिंधोरवा) में मंगलवार को विद्युत शार्ट सर्किट से अचानक आग लगने से कई लोगों का घर,छप्पर और गृहस्थी का सामान आदि जलकर राख हो गया। वहीं एक बच्ची भी जलकर घायल हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना तहसील क्षेत्र अन्तर्गत थाना कटराबाजार के ग्रामपंचायत असरना (सिंधोरवा) की है। जहां मंगलवार को विद्युत शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने अपना उग्र रूप धारण कर लिया। वहीं जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक भीषण आग ने एक के बाद एक घर को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जहां ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिये भरसक प्रयास किया लेकिन तब तक बाबादीन पुत्र जंगली का घर एवं उसमें रखा गेंहू,सरसों सहित गृहस्थी का सामान कपड़ा एवं 15000 रूपये नगदी जलकर राख हो गया।जिनके खाने पीने के वास्ते कुछ भी नहीं बचा है। छैल पुत्र दुःखी का छप्पर जलकर राख हो गया और खाने पीने की वस्तुऐं जल गई तथा प्रदीप पुत्र बाबूराम का छप्पर जलकर राख हो गया।वहीं एक बच्ची भी जलकर घायल हो गयी। इस घटना में लोगों को काफी नुक़सान हुआ है। उक्त संबंध में तहसीलदार कर्नलगंज से दूरभाष के माध्यम से सीयूजी नंबर पर जानकारी करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नाट रिचेबल बता रहा था जिससे संपर्क नहीं हो सका।
[4/6, 18:29] Sarita Chandra Maurya Gonda: नव संवत्सर व साहित्य पीयूष पत्रिका के लोकार्पण पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज में सरस्वती साहित्य समिति के तत्वावधान में नव संवत्सर एवं साहित्य पीयूष पत्रिका के लोकार्पण पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कस्बे के शिव नारायण सिंह इण्टर कालेज (लक्ष्य) में मंगलवार को बीती रात्रि सरस्वती साहित्य समिति द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। रामकृष्ण लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं रवीन्द्र पाण्डेय के संचालन में आयोजित इस कवि सम्मेलन का शुभारंभ डॉक्टर संत शरण त्रिपाठी की सरस्वती वंदना से हुआ। घनश्याम अवस्थी ने नेताओं पर व्यंग्य करते हुए कहा ‘कुर्ता तुमार ई बना रहे’। यज्ञराम मिश्र यज्ञेश, ऋतुराज, वीरेन्द्र विक्रम तिवारी “बेतुक” आदि ने अपनी रचनायें सुनायीं। कवि सम्मेलन को प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ० सूर्यपाल सिंह ने ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कृष्ण कुमार सिंह दीप, विकास बौखल, शिवपूजन शुक्ल, प्रभात कुमार मिश्र, हजारी लाल निषाद, भगवान बख्श सिंह, जयदीप सिंह सरस, डॉ हनुमान प्रसाद दूबे, रामकुमार मिश्र, दीनानाथ मिश्र, संतराम सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, रवि सिंह, रिंकू राज, भरत सिंह, प्रेमचंद मूडी आदि ने भी अपनी रचनायें सुनाईं। कवि सम्मेलन देर रात तक चलता रहा। कवि सम्मेलन के मध्य सरस्वती साहित्य समिति की वार्षिक पत्रिका साहित्य पीयूष का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अवधेश सिंह, डॉ० अरुण कुमार सिंह आदि सहित काफी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।
[4/6, 18:29] Sarita Chandra Maurya Gonda: पीड़ित द्वारा कौड़िया थाने में दी गई तहरीर पर अभी तक नहीं हुई कार्रवाई कर्नलगंज/कौड़िया। थाना कौड़िया अन्तर्गत ग्राम आर्यनगर छितौनी में रास्ते पर बुनियाद भरने से मना करने पर दबंगो द्वारा मारने के लिए दौड़ा लिए जाने एवं जानमाल की धमकी दिए जाने के संबंध में पीड़ित द्वारा थाने में दी गई तहरीर पर अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। थानाध्यक्ष कौड़िया को दी गई तहरीर में प्रार्थी राजेश कुमार उर्फ पप्पू पुत्र श्याम मनोहर शुक्ल,बिन्देश्वरी प्रसाद पुत्र शिवबक्श निवासी ग्राम आर्यनगर छितौनी थाना कौड़िया जनपद गोंडा ने कहा है कि प्रार्थी रामकरन के पिता सूर्य प्रसाद से ग्राम छितौनी स्थित 7 डिस्मिल जमीन 16 फुट कच्चा रास्ता छोड़कर बैनामा दिये थे। उसी रास्ते को छोड़ प्रार्थी ने उक्त भूमि की प्लाटिंग करके बीस वर्ष पूर्व पक्का मकान बनवा लिया है। उक्त रास्ते में दिनांक 27/03/2002 को समय करीब पांच बजे शाम को विपक्षी राम करन पुत्र सूर्य प्रसाद व सुधीर कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी पता उपरोक्त सभी लोग मिलकर रास्ते में बुनियाद भरने की नियत से ईंट रख दिए हैं जब प्रार्थी ने देखा और मना किया कि रास्ता क्यों बंद कर रहे हैं तब उपरोक्त विपक्षी गण प्रार्थी को मां बहन की भद्दी भद्दी गाली गुप्ता देकर मारने को दौड़ा लिए। प्रार्थी ने किसी तरह से अपनी जान बचाकर थाने पर सूचना दी वहीं विपक्षीगण जान-माल की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की उक्त संबंध में उचित कार्यवाही करने हेतु तहरीर देने के एक सप्ताह बाद भी अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। थानाध्यक्ष कौड़िया ने बताया कि तहरीर मिली है और मामला संज्ञान में है,जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।
[4/6, 18:30] Sarita Chandra Maurya Gonda: कस्बा कर्नलगंज में दिनदहाड़े बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में अभी तक ना दर्ज हुआ मुकदमा और ना हुई बरामदगी कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत कस्बा चौकी कर्नलगंज की पुलिस की सुस्ती के कारण वाहन चोरों के हौंसले सातवें आसमान पर हैं। एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर चोर पुलिस को खुली चुनौती देते नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस वाहन चोरों पर शिकंजा कसने में नाकाम दिखाई पड़ रही है। चोरों की सक्रियता कहें या पुलिस की उदासीनता जिससे कस्बा कर्नलगंज में दिनदहाड़े बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में अभी तक ना तो मुकदमा दर्ज किया गया और ना ही बरामदगी हुई। विदित हो कि पहली घटना कस्बा कर्नलगंज अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है, जहां बीते तीन सप्ताह पूर्व दिनदहाड़े चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामदगी तो दूर चोरी के मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया गया है। जानकारी के मुताबिक लगभग छब्बीस दिन पहले सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आये व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोर उड़ा कर ले गए। तहरीर लिखी गई शिकायत हुई सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया उसमे चोर दिखाई पड़े। पीड़ित को भरोसा दिलाया गया कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोर को पकड़ कर मोटरसाइकिल आपके हवाले कर दी जाएगी। घटना के संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी को तहरीर देकर पीड़ित अपने घर चला आया। पीड़ित ने कहा कि चोरी की घटना को लगभग छब्बीस दिन बीत गए लेकिन मामले में न तो मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही मोटरसाइकिल बरामद की गई है। वहीं दूसरी घटना कस्बा क्षेत्र स्थित तहसील परिसर कर्नलगंज से जुड़ी है, जहां वाहन चोरों द्वारा अभी हाल ही में एक अप्रैल को दिनदहाड़े कोतवाली के निकट तहसील कर्नलगंज के परिसर से एक स्टांप विक्रेता की बाइक चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दी जा चुकी है, इस घटना के संबंध में भी ना तो मुकदमा दर्ज किया गया और ना ही बाईक की बरामदगी पुलिस कर सकी। मामले में पुलिसिया कार्रवाई शून्य है। पुलिस की निष्क्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जहां पर से चोरों ने मोटरसाइकिलों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया वहां से कोतवाली और चौकी की दूरी चंद मीटर है और कस्बे के अति व्यस्ततम एवं भीड़ भाड़ के सघन निगरानी वाले स्थल हैं। बावजूद इसके बेखौफ चोर दिनदहाड़े बाइक चोरी कर फरार भी हो गये। वहीं अपने आपको हाईटेक पुलिस का दावा करने वाली गोंडा पुलिस की निरंकुश कार्यप्रणाली का आलम यह है कि एक घटना में चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने के बावजूद भी पुलिस चोरों तक अभी नहीं पहुंच पाई है।बताते चलें कि चोरी की घटनाओं में मुकदमा दर्ज ना करना और घटना का पर्दाफाश ना करके चोरी के सामान की बरामदगी ना करना कहीं ना कहीं बेखौफ चोरों को चोरी अपराध करने की खुली छूट देना प्रतीत हो रहा है। गौरतलब हो कि दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटनाओं के साथ ही अन्य अपराध के बढ़ते गंभीर मामले स्थानीय प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहे हैं। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन रहा है।