[05/02, 7:10 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *बाइक व पिकप की भिड़ंत में दो लोग गंभीर घायल*
(एक व्यक्ति की हालत नाजुक,जिला अस्पताल में चल रहा इलाज)
कर्नलगंज,गोण्डा । कोतवाली क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत गोंडा- लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को बाइक और पिकप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां एक व्यक्ति को नाजुक हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत गोंडा -लखनऊ राजमार्ग पर ग्राम गोनवा के पास सिकिहा मोड़ की है। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पिकप से टकरा गई जिससे दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त दोनों लोग परसपुर क्षेत्र के पुरैना गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सियाराम सरोज उम्र 60 वर्ष को इलाज हेतु गोण्डा रेफर कर दिया गया। वहीं समाचार लिखे जाने तक श्री नाथ सरोज का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज हो रहा था।
[05/02, 7:11 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *ग्राम भदैंया में विवाहिता ने मायके में फाँसी लगाकर की आत्महत्या*
( सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी)
कर्नलगंज/कटराबाजार गोण्डा। तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के थाना कटरा बाजार अन्तर्गत ग्राम भदैंया में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा बाजार क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भदैंया बनगांव निवासी विष्नु पुत्र भीखू द्वारा पुलिस को सूचना देकर बताया गया कि 3 फरवरी को मेरी लड़की बिटाना जिसकी शादी उसने 3 वर्ष पूर्व की थी और वह करीब 25 दिनों से मेरे ही घर पर मायके में रह रही थी जिसने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
[05/02, 7:13 PM] Sarita Chandra Maurya Gonda: *नवाबगंज थाना क्षेत्र में दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या,मिला शव* ( घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी,फोरेेंसिक व एसओजी टीम छानबीन में जुटी)
गोण्डा । जिले के थाना क्षेत्र नवाबगंज अन्तर्गत नाथू भगत पुुुरवा परसापुुुर गाँव मे एक दलित बालिका की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गांव की सत्रह वर्षीय दलित किशोरी की लाश मिली है । फोरेेंसिक व एसओजी टीम छानबीन में लगी है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की रात्रि में करीब आठ बजे लड़की शौच के लिये निकली थी। देर तक उसके घर वापस न लौटने पर ढूंढने पर घर से कुछ ही दूरी पर यूकेलिप्टिस के बाग में उसका शव मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके शरीर पर नोंच खसोट के निशान दिखाई दे रहे थे,वहीं शरीर की हालत देखकर दुष्कर्म की भी आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल घटना की हकीकत जानने के लिये जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही तथा पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुँचकर परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली और अधीनस्थों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जायेेगा।

More Stories
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,
कानपुर नगर 14 फ़रवरी 26*महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात को लेकर उच्च अधिकारियों ने की बैठक
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*कोतवाली मोहनलालगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ*