गोंडा 16 फरवरी *पोलिंग बूथ ना बदलने पर ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार की दी चेतावनी कर्नलगंज, गोण्डा। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के ग्रामपंचायत दिनारी में स्थित पोलिंग बूथ संख्या 46 को उसके पूर्व निर्धारित स्थान पर करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बूथ ना बदलने पर मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी है। प्रकरण क्षेत्र कर्नलगंज के ग्रामपंचायत दिनारी से जुड़ा है, ग्राम के मजरा उसरेरिया और दवन पुरवा अथवा प्राथमिक विद्यालय उसरेर जहां पहले पोलिंग बूथ था वहीं बूथ को पूर्व स्थान पर करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि उपजिलाधिकारी एवं चुनाव आयोग को काफी समय पूर्व ही इस संबंध में प्रार्थना पत्र भेजा जा चुका है जिसमें उपजिलाधिकारी ने लेखपाल से रिपोर्ट भी मांगी थी। प्रकरण में ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने गलत रिपोर्ट लगा दी है। जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय उसरेर पर प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी है कि यदि पोलिंग बूथ ना बदला गया तो इन मजरों के करीब सभी नौ सौ मतदाताओं द्वारा मतदान का बहिष्कार किया जायेगा।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*