गोंडा 16 नवम्बर *ट्रांसफार्मर से टकराकर विद्युत पोल तोड़़कर तालाब में गिरी अनियंत्रित कार*
कर्नलगंज गोण्डा । तहसील मुख्यालय स्थित कर्नलगंज-नवाबगंज मार्ग पर सोमवार को ग्राम करुवा के मजरा नचनी स्थित पेट्रोल पंप के पास हुये सड़क हादसे में कार सवार तो सुरक्षित बच गये लेकिन अनियंत्रित कार विद्युत पोल से टकराकर सड़क के बगल तालाब में गिर गई और कार क्षतिग्रस्त हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कर्नलगंज- नवाबगंज मार्ग स्थित ग्राम करुवा के मजरा नचनी पेट्रोल पम्प के पास की है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से सटे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर के पोल से इस तरह टकराई कि दोनों विद्युत पोल टूटकर धराशायी हो गये तथा कार तालाब में गिर गयी जिससे दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गयी लेकिन सवार में बैठे तीन लोग सकुशल बच गये। कार के तालाब में गिरने के बाद आस पास के लोगों ने दौड़कर कार सवार लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं। इस घटना पर यह कहावत सटीक बैठती है कि जाको राखे साईंयां मार सके न कोय। बाल न बांका कर सके जो जग बैरी होय।।

More Stories
लखनऊ ११ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26 छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती ने किया पूर्णिया के स्कूल-कॉलेज और पार्क का भ्रमण
कानपूर नगर ११ फरवरी २६ * चौबेपुर थाना क्षेत्र के भिण्डुरी के नया पुरवा में गैस सिलेंडर के विस्फोट के सम्बन्ध में