गोंडा 12 सितंबर *सपा नेता जयचन्द्र सिंह ने दिखाई ताकत,सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बसस्टैंड पर जूही सिंह का स्वागत*
कर्नलगंज (गोण्डा)। प्रदेश में अबकी बार चार सौ पार,सपा सरकार,अखिलेश यादव होंगे मुख्यमंत्री। उक्त बातें समाजवादी पार्टी महिला सभा की अध्यक्ष पद पर पदासीन होने के बाद पहली बार गोंडा जनपद आगमन पर जूही सिंह ने कहीं। गोण्डा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये स्वागत से अविभूत होकर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। सपा सरकार द्वारा विगत कार्यकाल में किये गये कार्यो का प्रचार प्रसार कर रहें जमीनी स्तर पर हमारा संगठन मजबूत है। उनके प्रथम आगमन पर सपा नेता जयचन्द्र सिंह द्वारा कर्नलगंज कस्बे के बस स्टॉप चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जूही सिंह व जयचन्द्र सिंह जिन्दाबाद के नारे लगे। बताते चलें कि जयचन्द्र सिंह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे पूर्व विधायक स्व.भगेलू सिंह के सुपौत्र हैं तथा कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिये दावेदारों में से एक हैं। रविवार को जूही सिंह के स्वागत के दौरान जयचन्द्र सिंह के साथ सत्येंद्र प्रताप सिंह(सचिन),अमरेंद्र प्रताप सिंह, शिवम, विपिन सिंह,मोनू सिंह,शुभम सिंह,ऋषभ सिंह,मंगल प्रसाद,वंशराज, गौरव,बहेतु, कृष्ण कुमार पाण्डेय,गौरव सिंह,अनु सिंह,असगर अली,रियाज, श्रवण तथा बच्चाराम कश्यप सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*