[12/12, 6:35 PM] +91 91258 42004: *तरबगंज थाना क्षेत्र के गांव भानपुरवा में खेत में काम कर रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला*
गोंडा। जनपद के तहसील तहसील व थाना क्षेत्र तरबगंज के भानपुरवा गांव में खेत में काम कर रहे युवक अमन दूबे पर गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव भानपुरवा निवासी अमन दूबे शनिवार को दोपहर खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि गांव के जगन्नाथ, देवमणि, विनोद व कालीप्रसाद आदि लाठी डंडा व धारदार हथियार लेकर पहुंचे और उन पर जानलेवा हमला बोल दिया जिसमें युवक घायल हो गया। वहीं अमन दूबे के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख हमलावर तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकले। घटना में अमन दूबे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे अमन को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज ले जाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। उक्त संबंध में परिजन राम बदल ने मामले की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं प्रभारी निरीक्षक संतोष सरोज ने बताया कि मामला संज्ञान में है परिजन की तहरीर के मुताबिक आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जायेगी ।
[12/12, 6:36 PM] +91 91258 42004: *वायरल वीडियो के मामले में नही हुई घूसखोर लेखपाल व सहयोगी पर कार्रवाई*
( मामले के पटाक्षेप में जुटे कानूनगो व लेखपाल,ग्रामीणों को पक्ष में करने का प्रयास जारी )
गोण्डा। जिले के तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत नगर पंचायत कटरा बाजार में बीते दिनों हल्का लेखपाल और उसके सहयोगी द्वारा ग्रामीणों से बेखौफ होकर की जा रही घूसखोरी कैमरे में कैद होने के बाद उसका वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक जिम्मेदार आला अधिकारियों द्वारा संज्ञान में लेकर कार्रवाई ना करने से तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालिया घेरे मे है। मामला तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के नगरपंचायत कटरा बाजार का है,जहां लेखपाल और उसके सहयोगी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक द्वारा ग्रामीणों से बेखौफ होकर भूमि की पैमाईश करने हेतु प्रति किसान के हिसाब से घूस के रेट का मोलभाव कर हल्का लेखपाल द्वारा अपने सहयोगी के माध्यम से अवैध वसूली की धनराशि जेब में रखते हुए सीन कैमरे में कैद होने के बाद विगत दिनों वीडियो वायरल हुआ था जिससे लोगों में चर्चा का विषय बनने के साथ ही संबंधित राजस्व कर्मियों में हड़कंप मच गया था। वहीं स्थानीय अधिकारियों द्वारा वीडियो को संज्ञान में लेकर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है जिससे आरोपी लेखपाल व उसके सहयोगी शनिवार को थाना समाधान दिवस कटराबाजार में भी मौजूद दिखाई पड़े। उक्त प्रकरण में विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेखौफ आरोपी लेखपाल व उसके सहयोगी द्वारा मामले का पटाक्षेप करने में लेखपाल व कानूनगो जुटे हुए हैं जिनके द्वारा ग्रामीणों को येन-केन प्रकारेण अपने पक्ष में करने का प्रयास जारी है जो शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली को सवालिया घेरे में खड़ा कर रहा है। बताते चलें कि तहसील क्षेत्र कर्नलगंज में शासन-प्रशासन की निरंकुश कार्यप्रणाली के चलते आमजनता से विभिन्न कार्यों के बदले जमकर खुलेआम अवैध वसूली का खेल लगातार जारी है जिस पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। यही नहीं अवैध वसूली का खेल यहां काफी समय से चल रहा है जिसकी कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत भी की गई है लेकिन प्रशासन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। लेकिन देखना यह है कि प्रशासन द्वारा इस मामले में कब तक कार्रवाई की जाती है। लोगों की मानें तो यह अवैध वसूली का काम खुलेआम प्रशासन के नाक के तले अनवरत हो रहा है जिसमें कोई सख्त कार्रवाई ना होने से स्थानीय एवं जिले स्तर के अधिकारियों पर भी आरोप लग रहे हैं। यही नहीं वसूली करने वालों को जिले के काफी सख्त तेजतर्रार कहे जाने वाले डीएम मार्कण्डेय शाही और आलाअधिकारियों का भी कोई खौफ नहीं है।जबकि इसी तहसील क्षेत्र में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें अभी तक कोई ठोस दण्डात्मक कार्रवाई ना होने से भ्रष्टाचारियों, रिश्वतखोरों के हौंसले बुलंद हैं जो सरकार के दावों की पोल खोलते हुए उसकी धज्जियां उड़ा रहे हैं।ऐसे में गंभीर यक्ष प्रश्न यह है कि आखिर इस पर अंकुश कब लगेगा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का सपना अब साकार होगा?
[12/12, 6:36 PM] +91 91258 42004: *दबंगों द्वारा मारने-पीटने एवं छेड़छाड़ से पीड़ित महिला ने थाने में सुनवाई ना होने से विवश होकर एसपी से लगाई न्याय की गुहार* ————————————— (थाना कटराबाजार के अन्तर्गत भूमि विवाद को लेकर असहाय विधवा महिला से दबंगो द्वारा छेड़छाड़ एवं उत्पीड़न किए जाने का है मामला) —————————————- कर्नलगंज/कटराबाजार गोंडा। उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर योगी सरकार द्वारा आये दिन महिलाओं की सुरक्षा,सशक्तिकरण एवं उनके कल्याण हेतु कई योजनाएं संचालित कर उनके प्रति होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के दावे किए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर स्थानीय पुलिस और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फेरते हुए सरकारी दावे की हवा निकालते नजर आ रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण थाना कटराबाजार के अन्तर्गत एक गांव में सामने आया है। जिसमें दबंगो द्वारा मारने-पीटने एवं छेड़छाड़ से पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक गोंडा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकरण थाना कटराबाजार क्षेत्र के एक गांव का है,जहां की निवासिनी एक पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थनापत्र में कहा है कि प्रार्थिनी काफी गरीब असहाय विधवा महिला है जिससे विपक्षीगण शिव बिहारी, रामबिहारी पुत्र गण अर्जुन निवासी ग्राम पिपरी मांझा शुक्लन पुरवा थाना कटराबाजार जनपद गोंडा व प्रार्थिनी के मध्य आये दिन जमीन को लेकर विवाद हुआ करता है। प्रार्थिनी दिनांक 6/12/2021 को समय शाम छह बजे जब अपने खेत में गई थी तभी विपक्षी गण एक साथ होकर गाली गुप्ता देते हुए प्रार्थिनी को मारने लगे व प्रार्थिनी के साथ छेड़छाड़ करते हुए गुप्त अंगों पर हाथ लगाया। हल्ला गुहार मचाने पर मेरे ससुर देवीप्रसाद व मेरे बेटे को आते देख जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गये। जिससे पीड़ित महिला ने विपक्षी गण के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने एवं उचित कार्रवाई की मांग करने की मांग कर पुलिस अधीक्षक गोंडा से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
[12/12, 6:36 PM] +91 91258 42004: *उपजिलाधिकारी से शिकायत करने पर सेवानिवृत्त शिक्षक को मिली जानमाल की धमकी*
(पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक ने स्थानीय कोतवाली सहित उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्यायोचित कार्रवाई करने की लगाई गुहार)
कर्नलगंज,गोंडा। तहसील कर्नलगंज में भूमि विवाद के मामले में अपनी भूमि को दबंगों से बचाने के लिए उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देने गए एक सेवानिवृत्त शिक्षक को दबंगों द्वारा तहसील में रोककर उसके साथ अभद्रता करने और पैरवी करने पर जान से मार देने की धमकी दिए जाने को लेकर मामले में पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक ने स्थानीय कोतवाली सहित उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्यायोचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। मामला कोतवाली कर्नलगंज के ग्राम कर्नलगंज ग्रामीण का है, जहां के निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक हरिप्रसाद मौर्य ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक गोंडा,उप जिलाधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज को दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि उनकी निजी भूमि पर कुछ दबंग किस्म के लोग जबरन कब्जा करना चाहते हैं। जबकि उनके (दबंगों) के नाम की भूमि सड़क खाते में दर्ज है और शिक्षक की भूमि को अपना बताकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।जिसकी पैमाइश हो चुकी है जिसमें राजस्व निरीक्षक व लेखपाल द्वारा दबंगों की भूमि पर सड़क होना बताया और उसकी रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को सौंपी है। इसके बावजूद उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी पैरवी करने के लिए वह तहसील गए थे। जहां तहसील से बाहर निकलते समय कुछ लोग लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज देते हुए अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दिया। उक्त संबंध में उपजिलाधिकारी हीरालाल का कहना है कि तहसील के बाहर हुई इस घटना की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
[12/12, 6:37 PM] +91 91258 42004: *कर्नलगंज कस्बे में आदि शक्ति मां भवानी मंदिर पर शहीद बिपिन रावत सहित शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि*
कर्नलगंज,गोंडा। स्थानीय तहसील मुख्यालय अन्तर्गत कस्बा कर्नलगंज स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा कर्नलगंज में सरदार जोगिंदर सिंह जॉनी के नेतृत्व में निकाले गये शांति कैंडल मार्च में सभी की आंखें नम रही। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, धर्म रक्षा सेतु, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, भारतीय जनता पार्टी सहित तमाम सामाजिक संगठनों के लोग कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं मुख्य रूप से भारतीय सेना में सेवा दे रहे फौजी कमांडो धर्मेंद्र सिंह की पत्नी जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह, कन्हैया लाल वर्मा, मोहित पाण्डेय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहसील संयोजक ओपी तिवारी, निवर्तमान नगर मंत्री अभिनव सिंह (अभि), रामानंद, बलजीत सिंह, भाजपा विधानसभा आईटी सेल प्रभारी बृजेश मिश्रा सोनू, चंद्रशेखर गोस्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा के भूपेंद्र सिंह, अमन सिंह, अमर सिंह, धर्म रक्षा प्रमुख आयुष सोनी, मनदीप सिंह सहित अनेकों सामाजिक व्यक्ति मौजूद रहे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी लोगों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च निकालकर व दो मिनट का मौन रखकर सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी 13 जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी।
[12/12, 6:38 PM] +91 91258 42004: *सपा के पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह के विजय चौपाल में उमड़ा भारी जनसैलाब*
कर्नलगंज, गोंडा। विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज में समाजवादी पार्टी के पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह के सोलहवें विजय चौपाल में रविवार को परसपुर ब्लाक के न्याय पंचायत कटैला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में न्याय पंचायत के लोगों ने काफी संख्या में शामिल होकर एवं आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देकर पूर्व मंत्री को विजयी बनाने का क्षेत्रवासियों द्वारा संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मन्त्री योगेश प्रताप सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है तथा भाजपा सरकार में किसान अपना गन्ना जला रहे हैं और धान न बिकने पर मजबूर होकर आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लाक परसपुर के खैरा निवासी कमलेश सिंह द्वारा धान न बिकने से परेशान होकर आत्महत्या कर लिया गया वही रामचंद्र लोनिया द्वारा अपने पांच बीघा गन्ने की फसल ना बिकने पर जला दिए जाने का जिक्र किया। उन्होंने पूर्व में सपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों पर अपने नाम का शिलालेख लगाने का भी आरोप लगाया है। पूर्व मन्त्री ने कहा वह चाहे लखनऊ में मेट्रो की बात हो या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की बात हो। उन्होंने कहा कि आज किसान डीएपी के लिए दर-दर भटक रहा है 6 महीने की गाढ़ी कमाई की फसल धान के लिए औने-पौने दाम में बेचने पर मजबूर है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब मैं विधायक बनता हूं तो विकास के कार्य शुरू हो जाते हैं। उपस्थित जनसमूह से प्रश्न करते हुए पूर्व मन्त्री ने कहा कि कोई भी एक काम 2017 के बाद गांव में अगर हुए हो तो आप लोग बता दें। लेकिन उपस्थित जनसमूह ने किसी काम के बारे में नहीं बताया उन्होंने कहा अभी तमाम विकास के काम बाकी हैं वह परसपुर में बाईपास बनवाने का काम हो या कटरा,जहांगिरवां का फ्लाईओवर हो सत्ता के आने आने पर प्राथमिकता के आधार पर सभी लंबित काम कराए जाएंगे। पूर्व मंत्री ने कहा यदि मेरी सरकार बनती है तो समाजवादी पेंशन के रूप में महिलाओं को दो हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे तथा 300 यूनिट बिजली फ्री में दी जायेगी,पूर्व में लोहिया आवास पर तीन लाख रुपए दिए जा रहे थे उसे बढ़ाकर पांच लाख किए जाएंगे तथा बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को नितिन पाण्डेय,अजय सिंह, अंकित सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह (मड़हा), महेन्द्र प्रताप सिंह, नन्हे सिंह सहित अनेकों लोगों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में भारी जनसैलाब दिखाई पड़ा।
[12/12, 6:40 PM] +91 91258 42004: *प्रेम प्रसङ्ग में हुऐ हत्याकाण्ड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार*
गोण्डा । जनपद के थाना खरगूपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम इटहिया नविजोत में दिनांक 08/12/2021 को गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ था। जिसके सम्बन्ध में मृतक की पत्नी श्रीमती किशनावती द्वारा अज्ञात लोगों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर को घटना का सफल अनावरण कर दोषी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के कड़े निर्देश दिए थे तथा थाना खरगूपुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस सहित 5 टीमों को भी घटना के अनावरण हेतु लगाया गया था। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-292/21 धारा 302 भादवि थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा में विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर राधिका पुत्र राजितराम निवासी विसुनापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा,भगवानदीन पुत्र मेवालाल निवासी शिवगढ़ थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा,छेदी पुत्र पीताम्बर शिवसहायपुरवा विसुनापुर थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा का नाम प्रकाश में आया था। उपरोक्त तीनों आरोपी को दिनांक 12/12/2021 को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गणों की निशान देही में घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चापड़ बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक संतोष पासवान का आरोपी राधिका की बहन से प्रेम प्रसंग था। इसी बात से छुब्ध होकर राधिका ने अपने जीजा व बुआ के लड़के के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित किया था। गिरफ्तारकर्ता टीम में प्रभारी निरीक्षक खरगूपुर सतानंद पाण्डेय मय टीम मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें