[9/9, 6:11 PM] +91 91258 42004: *विद्युत करेंट की चपेट में आकर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत*
( पति को बचाने दौड़ी थी पत्नी,गाँव मे मातम )
—————————————- कर्नलगंज (गोण्डा)। तहसील क्षेत्र के परसपुर थाना अन्तर्गत ग्राम आँटा पूरे बैसन पुरवा मे हुई दर्दनाक घटना ने लोगों का दिल दहला दिया। जहां पति-पत्नी की दर्दनाक मौत की खबर सुनकर हर व्यक्ति भौचक्का रह गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को उक्त गांव में विद्युत करेंट की चपेट में आये अनिल जायसवाल पुत्र जनकराज जायसवाल को बचाने दौड़ी उनकी पत्नी भी विद्युत करेंट की चपेट में आकर मरणासन्न हो गयी और कुछ ही देर में पति-पत्नी की मौत हो गयी। दर्दनाक घटना की सूचना पाकर उनके घर पर लोगों की भारी भीड़ लग गयी। वहीं घटना के बाद पूरे गाँव मे मातम छा गया। घटना की सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
[9/9, 6:11 PM] +91 91258 42004: *परसपुर के ग्रामीण व नगर क्षेत्र में रिमझिम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी,उमस से मिली राहत*। कर्नलगंज (गोंडा)। गुरुवार को तहसील क्षेत्र कर्नलगंज के परसपुर के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में सुबह से ही जबरदस्त गर्मी व उमस के वजह से जनजीवन काफी अस्त व्यस्त दिखाई पड़ा। वहीं परसपुर क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में घने काले बादल छाने के बाद धीमी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश होने लगी।जिससे बारिश होने के पश्चात उमस एवं भीषण गर्मी से आम जनमानस को काफी राहत मिली। बताते चलें कि हरितालिका कजरी तीज के पर्व पर कोरोना संक्रमण के चलते शासन के निर्देशों के अनुपालन में इस वर्ष भी लगातार दूसरे वर्ष शिवभक्त कांवरियों, श्रद्धालुओं द्वारा शिव मंदिरों, शिवालयों में जलाभिषेक नहीं किया जा सका। भाद्रपद महीने में आए दिन रुक रुक कर बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। इस माह के पवित्र कजरी तीज पर्व पर रिमझिम बारिश हुई। गुरुवार को भी अचानक मौसम में आए बदलाव आसमान में छाए घने बादलों के बीच देखते ही देखते धीमी हवाओं के साथ तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जो कई घंटे तक होती रही। इस बारिश के बाद गर्मी व उमस से परेशान क्षेत्र वासियों को काफी राहत मिली।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखीमपुर ४ अप्रैल २६ * 🏵️योगी सरकार का बड़ा कदम।
लखनऊ४अप्रैल२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे प्रदेश की बड़ी खबरें……………….*