[3/5, 7:12 PM] +91 91258 42004: असहाय गरीब व्यक्ति की पिटाई करने के आरोपियों पर कर्नलगंज पुलिस मेहरबान (कई दिन बाद भी नही हुई कार्रवाई )
कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कस्बे के कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला कस्बा कर्नलगंज के मोहल्ला सकरौरा पश्चिमी से संबंधित है। यहां के निवासी रमेश ने बताया कि बीते मंगलवार को वह अपने घर के सामने प्लम्बर का कार्य कर रहा था। उसी बीच मोहल्ले के ही कुछ लोग लाठी, डंडा व तमंचा से लैस होकर उसके दरवाजे पर पहुँचे और बिना किसी कारण के जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये गाली देने लगे। मना करने पर कनपटी पर तमंचा लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दिये। जिससे वह चोटिल हो गया। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की तहरीर कोतवाली में दिया लेकिन चार दिन बीत गये अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। उक्त संबंध में जानकारी करने हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारी से दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
[3/5, 7:34 PM] +91 91258 42004: महिला दिवस को लेकर चलाया गया सोशल मीडिया कैम्पेन
(पहले दिन विशुनपुरा की श्रीमती विनीता पाल को किया गया चयनित)
गोण्डा। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महिला दिवस को लेकर शनिवार को ‘ब्रेक द बायस’ इवेंट द्वारा व्यापक स्तर पर सोशल मीडिया कैम्पेन आयोजित किया गया। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों के प्रथम दिन जनपद की विशुनपुरा हलधरमऊ की निवासी विनीता पाल को चुना गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अन्य महिलाओं के लिए बनी प्रेरणाश्रोत जनपद की धनगर महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती विनीता पाल आत्मनिर्भर बन अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है, जो कि समाज एवं देश के लिए एक मिशाल है। उन्होंने जब इस कार्य को शुरू किया था,तब उन्हें सिर्फ अपने परिवार का ही साथ मिला बाद में गांव की अन्य महिलाओं का भी सहयोग मिलना शुरू हो गया और समूह की महिलाएं नर्सरी के साथ ही साथ मछली पालन, फूलों की खेती तथा सब्जी उगाने आदि का कार्य करके अपने समूह वह स्वयं को आर्थिक रूप से निर्भर बना रही है। श्रीमती पाल समाज की रूढ़ियों व पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर खुद सफल जीवनयापन कर रहीं हैं और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी हैं। जिला प्रोबेशान अधिकारी श्री सोनी ने बताया कि सोशल मीडिया कैम्पेन में वन स्टाप सेंटर की कर्मचारी सेंटर मैनेजर दीपशिखा शुक्ला, केस वर्कर स्वाती पाण्डेय, स्टाफ नर्स कृष्णावती, रिचा तिवारी समेत अन्य ने भी प्रतिभाग किया, जिनके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए हैजटैग का प्रयोग किया गया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि महिलाओं की उपलब्धियों, लैंगिक आधारित भेदभाव व हिंसा को खत्म करने संबंधी प्रयासों तथा महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों का सोशल मीडिया कैम्पेन के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग उनसे प्रेरणा ले सकें।
[3/5, 7:34 PM] +91 91258 42004: यूक्रेन से सकुशल लौटे आकाश का हालचाल लेने उसके घर पहुंचे एडीएम एवं आपदा विशेषज्ञ
गोण्डा। जिले के तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम मध्य नगर निवासी आकाश सिंह जो कि यूक्रेन में फंसा हुआ था, की सकुशल वापसी पर अपर जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी व आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने उसके घर जाकर मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ देकर आकाश को बधाई दी।
जिलाधिकारी डाॅक्टर उज्ज्वल कुमार के निर्देश पर अपर जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी व आपदा विशेषज्ञ आकाश को रिसीव करने लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट गए। वहां से अपने वाहन से आकाश को देर रात मध्य नगर उसके घर पर पहुंचाया गया। वहीं शनिवार को आकाश का हाल चाल लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारी आकाश के घर पहुंचे तथा उसका अभिनन्दन किया। ज्ञातव्य है कि आकाश यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था परन्तु रूस-यूक्रेन के मध्य युद्ध के कारण यूक्रेन में फंस गया था। भारतीय विदेश मंत्रालय एवं दूतावास तथा जिला प्रशासन के प्रयासों से आकाश की सकुशल वापसी हो सकी। आकाश एवं उसके परिजनों ने भारत सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा अधिकारियों से यूक्रेन के हालात एवं अपने अनुभवों को साझा किया।

More Stories
Draft Memorandum to the Chief Minister/ the Leader of Opposition*27Febuary 2026
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 26 फ़रवरी 26*राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र व बीज किट किया प्रदान*