गोंडा 03 फरवरी *कर्नलगंज में त्रिलोकी तिवारी व कटरा बाजार में ताहिरा बेगम को मिला कांग्रेस का टिकट*
कर्नलगंज,गोण्डा । चुनाव के समय प्रायः देखने को मिलता है कि जब सभी राजनैतिक दल अपना उम्मीदवार घोषित कर देते हैं तो उसके बाद ही कांग्रेस पार्टी अपने पत्ते खोलती है। वहीं अन्य दल के प्रत्याशी टिकट पाने के बाद क्षेत्र में एक बार चक्कर लगा चुके होते हैं तब कहीं कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों के टिकट फाइनल करती है। कुछ इसी तरह इस बार भी कांग्रेस की स्थिति वैसी ही रही है जब नामांकन के दो दिन बीत गये हैं तब पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। कहने का मतलब यही है कि अन्य दलों के मुकाबले कांग्रेस पार्टी का टिकट पाना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। फिलहाल जिले में एकाध क्षेत्रो में कांग्रेस पहले ही प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी थी। लेकिन अन्य क्षेत्रों में काफी जदोजहद के बाद पार्टी द्वारा कर्नलगंज से त्रिलोकीनाथ तिवारी तथा कटरा बाजार से ताहिरा बेगम पत्नी तव्वाज खाँ को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
More Stories
सुल्तानपुर 22 अक्टूबर 26*भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीषा पांडेय की स्कार्पियों ने दो कांस्टेबल को मारी टक्कर
कानपुर22 अक्टूबर 26*नकली और एक्सपायरी सीमेंट सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा, पुलिस की लापरवाही पर कोर्ट नाराज।
अयोध्या 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें