गोंडा 03 नवम्बर *ग्राम गददौपुर निवासी शिक्षक नरेन्द्र सिंह का आकस्मिक निधन,लखनऊ में थे भर्ती
(शोक की लहर
कर्नलगंज,गोण्डा । तहसील क्षेत्र कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत गददौपुर निवासी शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से शिक्षकों,परिजनों व क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय तहसील क्षेत्र के गददौपुर निवासी शिक्षक नरेंद्र सिंह उम्र करीब 40 वर्ष को गंभीर बीमारी के चलते लखनऊ के ग्लोब अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था। बताया गया कि वह लीवर की बीमारी से ग्रसित थे और बेहतर इलाज के लिये उन्हें लखनऊ ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान ही मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस लेकर दुनिया को अलविदा कह दिया। करीब 15 वर्षों की सेवा में अपनी कार्यशैली के चलते वह सबके बहुत ही प्रिय रहे उनका आसमयिक निधन उनके परिजनों व इष्ट मित्रों के लिए बहुत ही कष्टदायी है। कर्नलगंज क्षेत्र के खजुरिया कम्पोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रहे नरेंद्र कुमार सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी, 3 लड़कियों व एक लड़के को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पाण्डेय कर्नलगंज, खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह कटरा बाजार, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, सईद अहमद, रामकुमार, मानसिंह, दूधनाथ सिंह,मुन्नू सिंह, अशोक कुमार सिंह समेत अन्य कई शिक्षकों व उनके इष्ट मित्रों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भारी मन से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

More Stories
ऐलनाबाद हरियाणा 5 अप्रैल 26*अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर युवा फिलिस्तीन और ईरान के साथ खड़े हों: एन डी पी एफ
लखनऊ5 अप्रैल 26*यूपी बोर्ड का बड़ा आदेश, सिर्फ अधिकृत किताबों से ही पढ़ाई होगी
अयोध्या5 अप्रैल 26*नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से असम के चाय बागान श्रमिकों का दल अयोध्या पहुंचा।