गोंडा 02 फरवरी *कर्नलगंज के विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की तवियत खराब* (मेदांता हॉस्पिटल में कराये गए भर्ती)
कर्नलगंज,गोण्डा । विधानसभा क्षेत्र कर्नलगंज के विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया की तवियत खराब होने पर उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहाँ डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय प्रताप सिंह ‘लल्ला भैया’ के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर उनका हाल चाल जानने के लिये सपा नेता संतोष तिवारी व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने मेदांता हॉस्पिटल पहुँचकर उनका हाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं ने विधायक लल्ला भैया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की तथा परिवार का मनोबल बढ़ाया। सोशल मीडिया के माध्यम से लल्ला भैया के तवियत खराब होने की सूचना मिलने पर उनके समर्थकों समेत सभी क्षेत्रवासियों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
उत्तराखंड21 नवम्बर 26*सीएम योगी की मां सावित्री देवी को दी जाएगी आज अंतिम विदाई
वाराणसी21 नवम्बर 26*चोलापुर थाना क्षेत्र के अटेसुआ गांव में नहर के किनारे युवक की लाश से मिलने मचा हड़कंप*
नई दिल्ली 21 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*