गाजीपुर3अक्टूबर25*गांधी एवं शास्त्री जयंती पर पी जी कालेज में किया गया नमन
–
गाजीपुर।, गुरुवार को पी जी कॉलेज के शोध ग्रंथालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर नमन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में शिक्षकों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन हमें सादगी, स्वदेशी और स्वावलंबन का संदेश देता है। साथ ही उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के “जय जवान, जय किसान” नारे की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए उनके सादगीपूर्ण जीवन और देशसेवा की भावना को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने दोनों महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलेज के शोध ग्रंथालय को गांधी और शास्त्री जी के साहित्य से सजाया गया, जिसने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी रहा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर26* पूर्णिया जिला पदाधिकारी ने किया महावीर चौक घाट का निरीक्षण,
मथुरा 6 नवंबर 26*थाना गोविन्द नगर पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।
बांदा 6 नवंबर 26*खाद की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बबेरू-बांदा रोड पर किया चक्का जाम