गाजीपुर20नवम्बर24*तुलसीपुर हत्या कांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुँची राज्यसभा सांसद।
वाराणसी से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक
गाजीपुर । करंडा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में रामा बिंद की हत्या कर शव धान के खेत में फेंका मिला। सूचना पर राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने पीड़ित परिवार के घर पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।
हत्या के कारण का अभी पता नही चल पाया है। रामा खेती आदि का कार्य करने वाला व्यक्ति था। साथ पशुओ की बीमारी का जानकार भी था, उसके चार पुत्रियां व दो पुत्र है।
मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष करंडा ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।
राज्यसभा सांसद ने प्रशासन को निर्देश दिया की जाँच पूरी तरह निष्पक्ष हो और अनावश्यक किसी व्यक्ति को परेशान ना किया जाए। थानाध्यक्ष ने बताया की जाँच पड़ताल में कुछ साक्ष्य प्राप्त हुआ है शीघ्र ही हत्या का खुलासा कर दिया जायेगा।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
सहारनपुर 23 फ़रवरी 26*ऑपरेशन सवेरा के चलते एक स्मेक तस्कर पर चिलकाना पुलिस का कडा एवम बड़ा प्रहार*
लखनऊ १७ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें.