गाजीपुर17अगस्त*हम जाति और धर्म को बटकर एक दूसरे का कर रहे अहित: शैलेश प्रधान
ग्राम प्रधान प्रीति राय ने बच्चों को किया पुरस्कृत
गाजीपुर से यूपी आजतक हिमांशु राय की रिपोर्ट
गाजीपुर। मोहम्मदाबाद ब्लाक के ग्राम पंचायत बिशुनपुरा हुसेपुर कोठियां कंपोजिट विद्यालय परिसर में 78 वां स्वतंत्रता दिवस विद्यालय परिसर में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम गांव की प्रधान प्रीति राय ने झंडारोहण किया। विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समाज के लिए प्रभावकारी संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रीति राय ने कहां की देश प्रेम तथा स्वतंत्र भारत में विकसित समाज को प्रेरित करते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की जिम्मेदारी शिक्षक और शिक्षार्थियों के कंधों पर है। बच्चों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया । यह भी बताया कि स्वच्छता की शुरुआत , पर्यावरण बचाना ,पानी बचाना, सरकारी संपत्ति को बचाना हमारा कर्तव्य है का बोध कराया । छात्र- छात्राएं विज्ञान ,खेल, एव शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ कर भारत के सपनों को साकार करेंगे। समाजसेवी शैलेश प्रधान ‘वतन’ अपने भाषण में बताया की 15 अगस्त का राष्ट्रीय त्योहार हम बहुत गर्व से मनाते हैं ।अखंडता में एकता का प्रतीक यह त्यौहार हर एक भारतवासी के लिए हर्ष व उल्लास से परिपूर्ण होता है। आजादी के सौ साल बाद 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है। इस भारत को गौरवशाली विकसित भारत बनाना है तो इसके लिए हर एक भारतवासी का मौलिक विकास बहुत जरूरी है । आज के समय में हम जाति और धर्म में बट कर एक दूसरे का अहित कर रहे हैं। भारत नहीं बल्कि विश्व के नागरिक जातिवाद और धर्म वाद, रंग भेद के जहर को मानसिक रूप से अगर निकाल पाए ।

More Stories
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*
नई दिल्ली26 अप्रैल26* दिल्ली के शकूर बस्ती क्षेत्र में आधी रात भीषण आग, 100 से ज्यादा झुग्गियां जलकर खाक*