गाजीपुर13अगस्त24*तिरंगा बाइक यात्रा का शुभारंभ किया राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने।
वाराणसी से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक।
गाजीपुर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सदर विधानसभा गाजीपुर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा बाइक यात्रा का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत के कर कमलों द्वारा किया गया और कहा कि उन वीर शहीदों को हमने याद किया जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्रता की हवा में सांस ले रहे हैं। हर घर तिरंगा का उद्देश्य आज जब हम देश में अमृत काल में जीवन यापन कर रहे हैं तो आज का यह स्वतंत्र माहौल हमे यू ही नहीं मिला है बहुत से शहीदों और माँ भारतीय के वीर सपूतों ने अपना सिर कटाया हैं , फाँसी के फन्दे पर झूले हैं तब जा कर आज हमे यह आजादी मिली हैं और उन्हीं वीर सपूतों की स्मृति में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा फहरा कर उन्हें नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय छावनी लाइन से शुरू हो कर सैनिक चौराहा होते हुए मिश्रबाजार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके गांधी पार्क आमघाट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को नमन करते हुए यात्रा का समापन हुआ।
More Stories
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26*फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को बड़ी राहत, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने IPC की धाराओं में किया डिस्चार्ज
नई दिल्ली 30 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *बुधवार,के मुख्य समाचार*
दिल्ली30 सितंबर 26*सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा है कि कैंसर की 2700 रुपए वाली दवा पर 27 हजार रुपए MRP क्यों है?