गाजीपुर11मई25*महिला भूमिहार समाज की महिलाओ ने वृद्धाश्रम में केक खिलाकर मनाया मातृ दिवस।
गाजीपुर से प्राची राय की खास खबर यूपीआजतक।
गाजीपुर। महिला भूमिहार समाज की महिलाओ ने मातृत्व दिवस उन माताओ के साथ मनाना पसंद किया, जो परिवार से दूर, अपना जीवन , वृद्धाश्रम छावनी लाइन मे व्यतीत कर रही थी।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम मे माताओ के साथ केक काटकर और एक दूसरे को मुंह मीठा करके उनको उपहार देकर मनाया। इसके साथ उनके साथ मिलकर पांरपरिक गीत गाया।
ये सब देखकर आश्रम की मातायें भाव विभोर हो उठी उनकी आखें अपने स्वजन को याद करके छलक उठी
महिला भूमिहार समाज की महिलाओ ने कहा कि ” मनुष्य को निश्चल प्रेम मॉ मे ही मिलता है, किंतु आज के लोग आधुनिकता में यह सब भूलकर अपने माँ बाप को वृद्धा आश्रम में छोड़ आते ।हैं । ”
कार्यक्रम मे गिरिजा राय. कनकलता राय.. डा ऋचा राय. रंजना राय . अर्चना राय. प्राची राय . गायत्री राय . पूनम राय. अनु राय . राधिका राय . शिल्पी. सरिता राय आदि उपस्थित रही।
More Stories
लखनऊ 28 सितंबर 26*लखनऊ में करीब 300 पूर्व सैनिकों ने UP पुलिस भर्ती बोर्ड का घेराव किया।
कानपुर28 सितंबर 26*जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
नई दिल्ली 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*