गाजीपुर09दिसम्बर24*राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने ट्रेनों के ठहराव के लिए रेल मंत्री को सौंपा पत्रक।
गाजीपुर राज्य सभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने दिल्ली मे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उन्हें पत्रक दिया।
राज्यसभा सांसद ने बताया कि दानापुर मंडल में स्थित जनपद गाजीपुर के रेलवे जक्शन दिलदारनगर, रेलवे स्टेशन जमानिया एवं रेलवे स्टेशन गहमर से रोजाना हजारो की संख्या में लोग विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा करते है और इन रेलवे स्टेशनों का रेल राजस्व वसूली भी अधिक है। यहां आए
नागरिको को ट्रेन पकड़ने के लिए गैर रेलवे स्टेशनों का रुख करना पड़ता है।
दिलदारनगर जक्शन पर- हिमगिरी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, जियारत एक्सप्रेस, पटना लखनऊ नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की माँग की।
जमानिया रेलवे स्टेशन पर- ब्रह्मपुत्र मेल, पटना इंदौर एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, एवं संघमित्रा एक्सप्रेस के ठहराव की माँग की एवं गहमर रेलवे स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस के ठहराव की माँग की है। इन ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्रीय लोगों को बड़े महानगरों तक आवागमन करने में सुविधा होगी।और क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने के लिए बिहार प्रांत के बक्सर या पंडित दीनदायल उपाध्याय जंक्शन नहीं जाना पड़ेगा।
More Stories
लखीमपुर खीरी 28 अक्टूबर 26*लंबी दूरी की ट्रेनों का इंतजार कर रहे लखीमपुर खीरी जिले के नागरिकों के लिए अच्छी खबर
जालौन 28 अक्टूबर 26*राजकीय मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में 17 एमबीबीएस छात्र 3 महीने के लिए निलंबित,
लखनऊ28 अक्टूबर 26*यूपी के स्कूलों में समय पर कोर्स पूरा कराने पर जोर।*