July 5, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गाजियाबाद5जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर  यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गाजियाबाद की खास खबरें

गाजियाबाद5जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर  यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गाजियाबाद की खास खबरें

गाजियाबाद5जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर  यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गाजियाबाद की खास खबरें

 

[05/07, 8:17 am] +91 75036 40007: *टशनबाजी में दो पक्षों में संघर्ष, दो गिरफ्तार……*

गाज़ियाबाद
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव भनैड़ा में टशनबाजी में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

गांव भनैड़ा निवासी अंकित और रॉकी के बीच बृहस्पतिवार को टशनबाजी में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, दोनों पक्षों में खूब डंडे और लात घूसें चले। संघर्ष के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। संघर्ष में अंकित व रॉकी के सिर में चोट आई। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए अंकित, पुष्पेंद्र और रॉकी, रेणू कुमार व लीलू को गिफ्तार किया है।
[05/07, 8:17 am] +91 75036 40007: *14 वर्षीय किशोरी को कार में अगवा कर दुष्कर्म, केस दर्ज…..*

गाज़ियाबाद
मोदीनगर। नगर के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को कार में अगवा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोेपी किशोरी को गांव के बाहर फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उक्त गांव निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। आदित्य चौधरी नामक युवक किशोरी से फोन पर बात करता था। आरोप है कि बीती 1 जुलाई की रात लगभग दस बजे आदित्य चौधरी ने किशोरी को कॉल कर मिलने के लिए गांव के बाहर बुलाया। आरोप है कि आदित्य किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर कार में अगवा कर ले गया। आरोपी ने किशाेरी से दुष्कर्म किया। होश में आने पर किशोरी ने विरोध किया तो आदित्य चौधरी ने उसकी पिटाई कर किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी करीब एक घंटे बाद किशोरी को गांव के बाहर फेंक कर फरार हो गया। घर लौटने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आदित्य चौधरी निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
[05/07, 8:17 am] +91 75036 40007: *होटल जाने से मना करनेे पर डंडा मारकर किशोरी का सिर फोड़ा,आरोपी गिरफ्तार…..*

गाज़ियाबाद
मोदीनगर। नगर के एक गांव निवासी किशोरी को आरोपी ने होटल जाने से मना करने पर सिर में डंडा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया। किशोरी दस दिन तक कोमा में रही। आरोपी तीन साल से किशोरी का शोषण कर रहा था। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री नगर के एक इंटर कॉलेज मेें पढ़ती है। किशोरी के अनुसार वह काफी समय से मंदिर जाती है। बताया कि वहां असद नामक युवक से उसकी मुलाकात हो गई। कुछ दिन बाद दोनाें में दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद दोनों का मिलना जुलना होने लगा। आरोप है कि असद एक दिन उसके बहलाकर होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। असद लगातार तीन साल से किशोरी का शोषण कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी उसे बदनाम करने की धमकी देता। असद ने बीती 22 जून को फोन कर किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि असद किशोरी पर एक बार फिर होटल चलने का दबाव बनाने लगा। किशोरी ने होटल जाने से मना किया तो आरोपी ने डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण किशारी अचेत हो गई। आरोपी किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से भाग गया। किशोरी की गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि किशोरी लगभग दस दिन कोमा में रही। होश आने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव का माहौल बन गया। हिन्दू युवा वाहिनी के नेता नीरज शर्मा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर असद निवासी गोविन्दपुरी मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
[05/07, 8:17 am] +91 75036 40007: *सात पार्टियों ने छह साल में नहीं लड़ा एक भी चुनाव, कारण बताओ नोटिस जारी…..*

गाजियाबाद। जिले में सात ऐसी पार्टियां हैं, जिन्होंने पिछले छह वर्ष में एक भी चुनाव नहीं लड़ा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इन सात पार्टियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि इन पार्टियों को 14 जुलाई तक अपना जवाब दाखिल करना होगा। जवाब न देने की सूरत में राजनैतिक दलों की सूची से इनका नाम हट सकता है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने शांति मोर्चा, अखंड भारतीय कवच पार्टी, भारतीय संगठित पार्टी (एस), जय हिंद जय भारत पार्टी, लोहिया संयुक्त समाजवादी पार्टी, लोकतांत्रिक मानवतावादी पार्टी और राष्ट्रवादी प्रजा दल पार्टियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस पार्टियों के पंजीकृत पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजा गया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि इन सभी पार्टी के अध्यक्ष या महासचिव अपना हलफनामा 14 जुलाई तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं या फिर 21 जुलाई को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में उनके सामने प्रस्तुत होकर जवाब दे सकते हैं। यदि पार्टी की ओर नोटिस का जवाब निर्धारित तिथि के भीतर उपलब्ध नहीं कराया गया तो यह माना जाएगा कि पार्टी को इस मामले में कुछ नहीं कहना है। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी इन दलों को राजनैतिक दलों की सूची से हटाए जाने की संस्तुति भारत निर्वाचन आयोग को कर दें।
[05/07, 10:42 am] +91 75036 40007: अवैध असलाह की नुमाइश करते युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित

दनकौर : इंटनरेट मीडिया पर अवैध असलाह का वीडियो प्रसारित होने के बाद लोगों में चर्चा शुरू हो गई है। प्रसारित वीडियो में आरोपित युवक अवैध असलाह दिखा रहा है। इस दौरान आरोपित के चेहरे पर मुस्कुराहट भी साफ देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि आरोपित द्वारा कानून व्यवस्था को चुनोती दी जा रही है।
दरअसल इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ। उक्त वीडियो दनकौर कोतवाली क्षेत्र का है। वीडियो में दिख रहा युवक फिल्मी गाने की धुन पर एक अवैध असलाह की नुमाइश करता दिख रहा है। करीब 13सेकंड के वीडियो में आरोपित युवक बारी बारी से अवैध असलाह लहराता हुआ दिख रहा है।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.