गाज़ियाबाद से बड़ी खबर
गाजियाबाद3अक्टूबर25*नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल अपने ही व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गई हैं
गाजियाबाद*नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल अपने ही व्यवहार को लेकर विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, इंदिरापुरम इलाके के स्वर्णजयंती पार्क में पिछले चार महीने से लाइटें बंद पड़ी हैं। इस समस्या को लेकर 70 वर्षीय सीनियर सिटीजन ने महापौर से शिकायत की।
लेकिन शिकायत सुनने के बजाय महापौर सुनीता दयाल का रवैया रूखा और तिलमिलाहट भरा नजर आया। महापौर ने शिकायतकर्ता से कहा – “तुम्हारा फोन ही उठा लिया, वही काफी है।” यही नहीं, उन्होंने आगे यहां तक कह डाला – “पार्क जीडीए को वापस कर देते, बकवास मत करो।”
महापौर का यह बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब जनता की चुनी हुई प्रतिनिधि ही इस तरह से व्यवहार करेगी तो आम नागरिक अपनी समस्याएं किससे कहे।
अब देखना होगा कि नगर निगम इस मामले पर क्या सफाई देता है और क्या वाकई स्वर्णजयंती पार्क की अंधेरे में डूबी लाइटें दोबारा जल पाती हैं या नहीं।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर26* पूर्णिया जिला पदाधिकारी ने किया महावीर चौक घाट का निरीक्षण,
मथुरा 6 नवंबर 26*थाना गोविन्द नगर पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार ।
बांदा 6 नवंबर 26*खाद की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बबेरू-बांदा रोड पर किया चक्का जाम