March 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

गाजियाबाद१८ / ०३ / २०२६ *लोनी में बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद१८ / ०३ / २०२६ *लोनी में बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी को लेकर विवाद में गार्ड ने चलाई राइफल

ब्रैकिंग न्यूज़

गाजियाबाद१८ / ०३ / २०२६ *लोनी में बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या, छुट्टी को लेकर विवाद में गार्ड ने चलाई राइफल

अतुल त्यागी  हापुड

गाजियाबाद। जनपद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ बलराम नगर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में सोमवार दोपहर एक सुरक्षाकर्मी (गार्ड) ने मामूली विवाद के बाद बैंक मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरी घटना?
मृतक की पहचान 36 वर्षीय अभिषेक शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, बैंक का सुरक्षाकर्मी रवींद्र पिछले कुछ दिनों से छुट्टी की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर उसका मैनेजर अभिषेक से विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर करीब 1:45 बजे जब गार्ड फिर से छुट्टी के लिए मैनेजर के केबिन में गया, तो बहस बढ़ गई। गुस्साए गार्ड ने अपनी सरकारी राइफल से अभिषेक के सीने में गोली दाग दी।
सीसीटीवी में कैद हुई भागने की तस्वीर
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गार्ड अपने एक साथी के साथ हथियार लहराते हुए पैदल ही बैंक से फरार हो गया। बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी भागते हुए साफ दिखाई दे रहा है। घायल मैनेजर को तुरंत दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच और कार्रवाई
एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि आरोपी गार्ड रवींद्र बागपत का रहने वाला है। वारदात की सूचना मिलते ही डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।

Taza Khabar