खेरवाड़ा16जनवरी*अधिकारी विकास कार्यों की गुणवत्ता
का ध्यान रखें– डाक्टर परमार
खेरवाड़ा,16 जनवरी । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों में कमी नहीं आने देगी, अधिकारी विकास कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करें ।
डाक्टर परमार विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा की पंचायत समिति सेमारी की ग्राम पंचायत भोराई में सोम कमला आम्बा बान्ध के बैक वाटर संगमेशवर 30 करोड़ रुपयों की लागत से निर्माणाधीन पुल का व पंचायत समिति ऋषभदेव के रजोल से बावणवाडा निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत भोराई के संगमेशवर पुल सोम नदी का निर्माण होने से उदयपुर, सराड़ा ,जयसमन्द,सेमारी से डूंगरपुर आने-जाने वालों की दूरी कम होगी तथा समय कम लगेगा । यह उदयपुर जिले का पहला व एतिहासिक पुल होगा ।
इस अवसर पर भोराई ग्राम पंचायत का सरपंच राकेश मीणा, अमरसिंह, वासुदेव परमार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा,भेंरुलाल मेघवाल सहित अधिकारी,ग्रामीण उपस्थित थे ।

More Stories
कानपुर नगर26मई26*लड़खड़ाती उम्मीदों के बीच हक की लड़ाई क़ायम
कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन
देहरादून26मई26*उत्तराखंड पुलिस के हेड कांस्टेबल की संदिग्ध पारिस्थितियों में मौत, लगातार चली 11 गोलियां