खेरवाड़ा14जनवरी*सोम नदी पर पुलिया निर्माण के प्रस्ताव शीघ्र भेजे-डाक्टर परमार
खेरवाड़ा,14 जनवरी । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने आज उपखण्ड खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत लराठी(LaRATHI) एवं ग्राम पंचायत जवास सोम नदी पर बनाये जाने वाले पुलियों की स्थलों का निरीक्षण किया ।
डाक्टर परमार ने हीमफला लराठी ब सोम नदी व जवास सोम नदी पर सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड खेरवाड़ा अधिशाषी अभियंता मोहम्मद यूनुस के साथ पुलियाओं के निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को दोनों पुलियों के प्रस्ताव शीघ्र बनाकर सरकार को भेजने के निर्देश दिए ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके । उन्होंने कहा कि दोनों पुलियों के निर्माण होने पर जनता को आने जाने में सुविधा होगी ।
इस अवसर ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के उपाध्यक्ष फेजमोहम्मद मकरानी, महासचिव मोहनलाल औदिच्य, कालुराम, नरेन्द्र खराबी,हांजराम,मंगलाराम,सोहन खराबी उपस्थित थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
महोबा 14 अक्टूबर 26*नवरात्रि पर्व को लेकर महिला मिशन शक्ति के तहत ADG ज्योति नारायण ने किया कोतवाली का निरीक्षण
वैशाली 14 अक्टूबर 26*राघोपुर नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, पुरानी नाव बदलने के लिए ग्रामीणों ने आवेदन तक दिया था*
भागलपुर 14 अक्टूबर 26*बिहार: भागलपुर के राहुल यादव के प्यार में रूस से भारत पहुंची जूली, झोपड़ी में रहने को भी तैयार*