April 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

खेरवाडा,8 दिसम्बर । विधायक डाँ दयाराम परमार ने कहा कि अधिकारी प्रशासन गाँवाें के संग अभियान में आने वाले आवेदनाें का निस्तारण उसी दिन शिविर में ही करे ।

खेरवाडा,8 दिसम्बर । विधायक डाँ दयाराम परमार ने कहा कि अधिकारी प्रशासन गाँवाें के संग अभियान में आने वाले आवेदनाें का निस्तारण उसी दिन शिविर में ही करे ।

खेरवाडा,8 दिसम्बर । विधायक डाँ दयाराम परमार ने कहा कि अधिकारी प्रशासन गाँवाें के संग अभियान में आने वाले आवेदनाें का निस्तारण उसी दिन शिविर में ही करे ।
डाँ परमार आज उदयपुर जिले के उपखण्ड खेरवाडा की ग्राम पंचायत कातर में आयाेजित प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के पद से शिविर काे सम्बाेधित कर रहे थे । उन्हाेने कहा कि जाे व्यक्ति अपनी समस्या के समाधान के लिए शिविर में आवेदन प्रस्तुत करता है,उसका निस्तारण उसी दिन के शिविर में करे,उसे टालने की काेशिश नहीं करे । उन्हाेने सरकार की‌ विभिन्न जन कल्याणकारी याेजनाओं का विस्तार से प्रकाश डाला तथा लाभ लेने का आग्रह किया । डाँ परमार ने जनता से अपील कि की सरकार द्वारा जारी काेराना गाईड लाईन की पालना करे तथा जिसने काेराेना का टीका नहीं लगवाया है,वह व्यक्ति आवश्यक रूप से टीका लगवाये ।
डाँ परमार शिविर में विभिन्न याेजनाओं से लाभानि्वताें काे 24 काे जाेब कार्ड,16 काे पेन्शन पीपीओ,5 काे आवासीय पट्टे,8 आवासीय स्वीकृति पत्र5 जन्म ,3 मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये गये । महिला एवं बाल विकास द्वारा मातृ वदना याेजना में तीन महिलाओं काे लाभ दिलवाया गया । राजस्व विभाग के 169 शुद्धीकरण,185 नामान्तरण,दाे रास्ता के प्रस्ताव, 2 बटवारा,231 जमाबन्दी नकल,36 सीमा की जानकारी,45 जाति निवास विशेष प्रमाण पत्र,आंगनवाडी,खेल मैदान व आबादी के लिए भूमि का आवंटन किया गया । यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने दी ।
शिविर की अध्यक्षाता उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने की ।विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा,पंचायत समिति सदस्य हरीसिंह राजपुत थे ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच कमला देवी खाेकरीया,तहसीलदार घनश्याम जरावर,विकास अधिकारी संजय चरपाेटा,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव पंडित माेहनलाल औदिच्य,कालुसिंह शिशाेदिया,रूगनाथसिंह चाैहान,नानालाल खाेकरिया सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।