खेरवाडा,6 दिसम्बर*गाँवाें के संग अभियान शिविर ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए वरदान लाभकारी साबित हाे रहा है
पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान विधायक डाँ दयाराम परमार ने कहा कि गाँवाें के संग अभियान शिविर ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए वरदान लाभकारी साबित हाे रहा है ।
डाँ परमार साेमवार काे उपखण्ड खेरवाडा की पंचायत समिति नयागाँव की ग्राम पंचायत खेडाघाटी मुख्यालय पर आयाेजित प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के पद से शिविर काे सम्बाेधित कर रहे थे ।
उन्हाेने कहा कि इस शिविर में महत्वपूर्ण 21 विभाग भाग ले रहे है ।ये राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याकारी याेजनाओं की जानकारी ग्रमीणाें काे एक जगह उपलब्ध करा रहे है । ग्रामीण जागरूक हाे कर इसका लाभ उठाये ।
डाँ परमार ने 98 शुद्धीकरण पत्र,122 नामान्तरण,दाे बटवारा,4 राजकीय उपयाेग के भूमि आवंटन,6 रास्ते के प्रकरण,32 सीमा ज्ञान,87 जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये गये ।इसी प्रकार से 42 पेन्शन पीपीओ,10 पालनहार,115 जाेब कार्ड,31 जन्म,17 मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये ।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मातृ वदना याेजना में तीन महिलाओं काे लाभानि्वत किया,दाे महिलाओं की गाेद भराई करवाई गई । यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने दी ।
शिविर की अध्यक्षता उपखण्ड व शिविर प्रभारी प्रमाेद सीरवी ने की।विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति नयागाँव की प्रधान कमला परमार,पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल परमार, जीजा देवी मीणा थी ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच वीणा देवी खराडी, पूर्व अधिशाषी अभियन्ता रुपसिंह खराडी,पूर्व सरपंच दिलीप खराडी,समाज सेवी केशवलाल खराडी,शंकरलाल खराडी,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव माेहनलाल औदिच्य, पंचायत समिति की विकास अधिकारी आरती गुप्ता,तहसीलदार शिवराम पटेल, नटवरलाल खराडी,नाथूसिंह गरासिया,दशरथ खराडी उपसि्थत थे ।

More Stories
भागलपुर7 मार्च 26*जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव का नामांकन प्रक्रिया शुरू
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**