खेरवाडा,3 जनवरी, विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार ने कहा कि जिसने काेराेना का टीका नहीं लगवाया है,टीका आवश्यक लगवाये ।
डाँ परमार आज ग्राम पंचायत पलसीया में प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर का निरक्षण करने के बाद मुख्य अतिथि के पद से शिविर काे सम्बाेधित कर रहे थे ।उन्हाेने कहा कि काेराेना बीमारी से बचने का उपाय टीका लगवाना ही इसका उपाय है । तथा सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन की पालना करने का आग्रह किया । जिसने दाेनाें टीके लगवा दिये है,वे जिसने टीका नहीं लगवाया है उसे प्रेरित करने का निवेदन किया । उन्हाेने कहा कि आज से 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्राें का सरकार ने टीकाकरण करना शुरु कर दिया है ।उन्हाेने चिकित्सा विभाग के अधिकारियाें व चिकित्सकाें काे निर्देश दिये कि निर्धारित आयु वर्ग के छात्राें का टीकाकरण आवश्यक करे ।
डाँ परमार ने शिविर में भाग ले रहे 21 विभागाें में सरकार की विभिन्न जनकल्याकारी याेजनाओं से लाभानि्वत लाभार्थियाें काे ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से 125 आवासीय पट्टे,8 आवास स्वीकृति पत्र,5 पालनहार की स्वीकृति पत्र,25 शाैचालय,45 जाेब कार्ड,46 पेन्शन पीपीओ वितरण किये ।राजस्व विभाग से 123 नामान्तरकरण,8 बंटवारा,105 शुद्धीकरण पत्र,दाे सरकारीआवंटन,एक रास्ता प्रकरण,20 सीमाज्ञान दाे कृषि भूमि आवंटनके पट्टे वितरण किये । पीएचडी विभाग द्वारा पंचायत क्षेत्र में पीने के पानी की जांच करने के लिए सरपंच शान्ता देवी डामाेर काे एक मशीन दिया गया ।
अध्यक्षता उप खण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी,मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट प्रधान पुष्पा मीणा,उप प्रधान राधेश्याम गर्ग,पंचायत समिति सदस्य गीता देवी पटेल,थावरचन्द डामाेर थे ।
पूर्व प्रधान अमृतलाल डामाेर ने अतिथियाें का माला,साफा,शाॅल आेडाकर स्वागत किया ।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान अमृतलाल डामाेर,स्थानीय सरपंच, शान्ता देवी डामाेर विकास अधिकारी संजय चरपाेट,तहसीलदार घनश्याम,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गणेश मीणा,तनमय परमार सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*