खेरवाडा,23 दिसम्बर।*राज्य सरकार चाहती है कि गरीब,असहाय व्यक्ति काे मूलभूत सुविधाएं मिले
विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ दयाराम परमार ने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि गरीब,असहाय व्यक्ति काे मूलभूत सुविधाएं मिले ।
डाँ परमार आज गुरुवार काे पंचायत समिति नयागाँव की ग्राम पंचायत जायरा में आयाेजित प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के पद से शिविर काे सम्बाेधित कर रहे थे ।उन्हाेने कहा राज्य सरकार की जाे जन कल्याणकारी याेजनाएं है उसकी जानकारी गरीब,असहाय व्यक्ति तक पहुंचाने तथा उसे लाभानि्वत करने की जिम्मेदारी अधिकारियाें,कर्मचारियाें की है ।
मुख्य अतिथि डाँ परमार ने विभिन्न याेजनाओं से लाभानि्वत लाभार्थियाें काे राजस्व विभाग के 113 शुद्धीकरण,128 नामान्तरकरण,6 बंटवारा,6 विभागीय आवंटन,5 रास्ते के प्रकरण,116 राजस्व प्रतिलिपि,35 सीमाज्ञान,71 जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये ।इसी प्रकार से पंचायती राज के 10 आवासीय पट्टे,45 जाेब कार्ड,40 जन्म,16 मृत्यु प्रमाण पत्र,3 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र,12 पेन्शन पीपीओ,10 श्रमिक कार्ड वितरण किये ।पंचायत क्षेत्र में पीने का पानी जांच करने के लिए मशीन सरपंच इनि्दरा काे दी गई ।
शिविर के मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,अध्यक्षता उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति नयागाँव की प्रधान कमला परमार,जिला परिषद सदस्य विशल्या काेठारी पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल परमार थे ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच इनि्दरा देवी खराडी,पूर्व सरपंच हरीश खराडी,उप सरपंच राहुल गमेती,विकास अधिकारी आरती गुप्ता,तहसीलदार शिवराम पटेल, जिला काँग्रेस कमेटी के सचिव गजेन्द्र काेठारी , ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,महासचिव माेहनलाल औदिच्य कानि्तलाल गमेती सहीत अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….