खेरवाड़ा,19अप्रैल*अधिकारी प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर उसका निस्तारण करें-डॉ0 दयाराम परमार
विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि अधिकारी प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में अपनी समस्याएं ले कर आने वाले ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर उसका निस्तारण करें ।
डाक्टर परमार आज पंचायत समिति खेरवाड़ा की ग्राम पंचायत वागपुर में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में मुख्य अतिथि के पद से शिविर को संबोधित कर रहे थे । शिविर की अध्यक्षता शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी खेरवाड़ा प्रमोद सीरवी ने की । मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार, विशिष्ट अतिथि उप प्रधान राधेश्याम गर्ग,पंचायत समिति सदस्य थावरचंद डामोर थे ।
शिविर में मुख्य अतिथि डॉ परमार ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को पंचायतीराज विभाग से संबंधित 32आवासीय पट्टे, 12पेन्शन पीपीओ, 17जोब कार्ड वितरण किए ।इसी प्रकार से राजस्व विभाग द्वारा 131शुद्धीकरण पत्र,13 रास्ते के प्रकरण,4 राजकीय आवंटन, 49, सीमा की जानकारी, 4 बंटवारा, 141 जमा बंदी नकल पत्र वितरित किए । कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ् । यह जानकारी शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी खेरवाड़ा प्रमोद सीरवी ने दी ।
शिविर में , तहसीलदार लालाराम मीणा, विकास अधिकारी हिंदलाजदान चारण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा प्रवक्ता गणेश मीणा, स्थानीय सरपंच शुक्रीता डामोर, मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रकाश जैन,राकेश अंसारी सहित 22 विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे ।

More Stories
भागलपुर 22 अप्रैल 26*विश्व बैंक की टीम ने भागलपुर का किया दौरा*
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * कहकसा प्रवीण पुना बनी जेडीयू की राष्ट्रीय महासचिव
भागलपुर २२ अप्रैल २६* 15 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत छात्रों ने किया आईआईआईटी का शैक्षणिक भ्रमण